
weather update: बैतूल। बढ़ते तापमान के कारण वायुमंडल की नमी तेजी से घटने लगी है। बदलते मौसम और बढ़ते तापमान से फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। बढ़ता तापमान गेहंू सहित कई फसलों के लिए नुकसानदायक साबित होगा। जनवरी माह में जहां कड़ाके की ठंड का दौर रहता है, लेकिन इस सीजन में ठंड के तेवर बहुत कम देखने को मिले। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री के करीब है। रबी फसल को बढ़ते तापमान से सबसे ज्यादा खतरा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी गेहूंं की फसल में बालियां आने लगी है।
फसल के लिहाज से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम और अधिकत तापमान 25 डिग्री तक होना चाहिए। इससे अधिक तापमान बढ़ता है तो फसलों को नुकसान है। बढ़ते तापमान से ऐसा लग रहा है कि ठंड अब गायब हो गई है। अभी तापमान कम होने की संभावना बहुत कम लग रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान 14 से 15 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- Betul ki News: बजट का अभाव, 400 करोड़ की सड़क-बायपास का काम अटका, पीडब्ल्यूडी के पास राज्य स्तर पर रुपए का टोटा, महीनों से भेजे प्रोजेक्ट शुरू नहीं
खेतों की नमी होने लगी कम
खेतों वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ते तापमान के कारण खेतों की नमी तेजी से कम होने लगी है। गेहूं की फसल में बाली निकलने लगी है। दाना दुग्ध अवस्था में है। तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी हो जाने से गेहूं की बाली में दाना छोटा रह जाएगा। पौधे की ग्रोथ नहीं हो पाएगी। खेतों में तेजी से कम होती नमी का प्रभाव गेहूं की फसल पर देखने को मिल रहा है।
किसानों को फसलों को बचाने के लिए सिंचाई करने की सलाह दी जा रही है। कृषि विभाग के एसडीओ रामवीर सिंह राजपूत ने बताया कि जिले में 2 लाख 75 हजार गेहंू और 60 लाख से अधिक हेक्टेयर में चने की बोवनी हुई है। तापमान के बढऩे से गेंहू को नुकसान है। उत्पादन कम होने की संभावना अधिक बनी रहती है। अभी जनवरी के हिसाब से कम तापमान होना चाहिए, लेकिन तापमान बढ़ते जा रहा है।
ये भी पढ़ें-Betul Protest Video: पारसडोह बांध से सिंचाई की मांग को लेकर आप का चक्काजाम, बैतूल-आठनेर मार्ग पर वाहनों की कतार लगी
26, 27 को मौसम में बदलाव की संभावना
मौसम वैज्ञानिक भोपाल एसएन साहू ने बताया कि बैतूल में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक बना रहेगा। तापमान में फिलहाल कमी की कोई संभावना नहीं है। 25 और 26 जनवरी को एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अभी मौसम बदलने और कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना नहीं के बराबर है। इस वर्ष ठंड बहुत कम पड़ी है जिसका असर फसलों पर भी दिखाई देगा।
इनका कहना…
गेहूं की फसल अभी बालियों पर है। तापमान बढऩे से गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। अभी फसल को कम तापमान की आवश्यकता है।
व्हीके वर्मा, कृषि वैज्ञानिक, बैतूलबाजार
अब बहुत अधिक ठंड पडऩे की संभावना नहीं है। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव जारी रहेगा। बैतूल जिले में 25 और 26 को मौसम में बदलाव आने की संभावना बनी है।
एसएन साहू, मौसम वैज्ञानिक, भोपाल
ताजा खबरें…
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 27 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Suji Malpua Recipe : चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के दिन बनाएं, माता का प्रिय भोग मालपुआ
- Intresting GK Question: एक हरे घर में सफेद घर और सफेद घर में लाल घर और लाल घर में है पानी और पानी में तैरते छोटे बच्चे, तो बताओ उसका नाम क्या है?
- Funny Jokes in Hindi : पप्पू – अपने दोस्त पिंकू के साथ डिनर करने के लिए बैठा, तभी अचानक से पिंकू की रोटी के ऊपर से चूहा गुजर गया…पढ़े मजेदार जोक्स
- Inspirational Quotes : जिसने साथ दिया उसका साथ दो, परंतु जिसने त्याग दिया उसे तुम भी त्याग दो…
- Ladli Behna Yojana : सर्वर ठप फिर भी लाड़ली बहना के क्रियान्वयन में टॉप-10 में बैतूल
- IPS Siddharth Choudhary : खरगौन में हुए पथराव में उपद्रवियों की गोली का शिकार हो चुके है बैतूल के नए एसपी चौधरी,
- Betul Accident News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप मालिक की मौत
- Besan Sooji Snacks Recipe : बेशन और सूजी से बनाये चटपटा एवं स्वादिष्ट नाश्ता, चटनी के साथ
- Intresting GK Question: ऐसा कौन सा शब्द है जिसे हम लिख सकते हैं लेकिन पढ़ नहीं सकते ?
- Funny Jokes in Hindi : स्टूडेंट (टीचर से)-Miss आपने कल मुझे कॉल किया था क्या? टीचर-नहीं तो…स्टूडेंट का जवाब सुनकर नही रूकेंगी हंसी
- IPS Transfer List: मध्यप्रदेश के कई आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें पूरी सूूूची
- Georgette kurti design 2023 : जॉर्जेट कुर्ती के फैब्रिक से नहीं महसूस होगी उलझन, किसी भी इवेंट के लिए है बेस्ट ड्रेस का ऑप्शन
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 25 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Chaitra Navratri 2023 : नवरात्र का पांचवा दिन, ऐसे करें मां स्कंदमाता की पूजा, थाली में याद से रख लें…
- Sabudana Aloo Paratha Recipe : नवरात्रि व्रत में बनाएं साबूदाना के पराठे, सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा
- Funny Jokes in Hindi : जिधर भी जाओ किस्से बीवी के हैं, कोई ला कर रो रहा है तो कोई लाने के लिए रो रहा है…पढ़े मजेदार जोक्स
- Intresting GK Question: वकील के बेटे का एक्सीडेंट हो गया, उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टर ने आते ही कहा ये तो मेरा बेटा है! बताओ कैसे?
- Inspirational Quotes : विद्या का अंतिम लक्ष्य चरित्र निर्माण होना चाहिए
- Sarni PowerHouse Scrap Kand : स्क्रैप कांड में पहले हुआ निलंबन, फिर तबादला, अभियंताओं में मचा हड़कंप, सुरक्षा अधिकारी से लेकर संबधित अभियंता तक सभी पर हुई तबादले की कार्रवाई
- Betul News: दूध देरी से लेकर आया तो बेचने वाले की कर दी पिटाई, थाने पहुंचा मामला इधर युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में खाना हो मीठा, तो बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा
- Intresting GK Question: जिंदा रहने पर दफना दिया जाता है और मर जाने पर निकाल दिया जाता है! बताओ क्या?