Vastu Tips In Hindi: घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए वास्तु शास्त्र के नियम बहुत कारगर माने जाते हैं। वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है। सकारात्मक ऊर्जा घर में सुख-समृद्धि लाती है। कई बार लाख कोशिशों के बावजूद घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है और सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है। वास्तु शास्त्र में रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कत दूर करने के लिए कई खास उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर घर में सुख-समृद्धि और बरकत लायी जा सकती है। आइए जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में।
दरवाजे और खिड़कियों पर दें ध्यान (Vastu Tips)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दरवाजे या खिड़कियों को हमेशा साफ रखना चाहिए। सुबह- शाम खिड़कियों को खोलकर रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और बरकत बनी रहती है।
- Also Read : Health Tips – गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगीं ये 6 चीजें, छू तक नहीं पाएंगी बीमारी
घर को रखें व्यवस्थित (Vastu Tips)
वास्तु शास्त्र के अनुसार जो घर अव्यवस्थित और गंदगी भरा रहता है उस घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है। घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। घर के उत्तर दिशा को व्यस्थित रखने से घर में धन वृद्धि होती है।
- Also Read : Kanchipuram Sarees – कांचीपुरम सॉफ्ट सिल्क साड़ी का अनोखा अंदाज, कीमत भी काफी कम और पहनने में आरामदायक
सुख व शांति का होता है वास (Vastu Tips)
घर का मुखिया अगर भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का हर रोज जप करता है तो उसके यहां सुख और शांति का वास रहता है। वास्तु के नियमानुसार घर के बड़ों को नियमित शिवजी के मंत्रों का जप करना चाहिए, इससे घर में बरकत आती है।
- Also Read : Hanuman Chalisa Ke Fayde : श्री हनुमान चालीसा क्यों पढ़नी चाहिए, जानें इसके महत्व और फायदे
घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा
घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाना शुभ माना गया है। नाल का मुख नीचे की तरफ होना चाहिए। मान्यता है कि इससे बुरी नजर से बचाव होता है और घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होती है।
- Also Read : Funny Jokes in Hindi : गुरू जी- पप्पू अस्पताल में जो + का निशान होता है उसका क्या मतलब होता है ?
इस दिशा में रखें तिजोरी (Vastu Tips)
वास्तु शास्त्र में घर की तिजोरी की भी एक निश्चित दिशा बताई गई है। वास्तु के अनुसार तिजोरी को हमेशा दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। तिजोरी को इस तरह रखना चाहिए कि इसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुले ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
उचित जल निकासी व्यवस्था
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। घर में पानी की टंकी दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व में होनी चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और धन-धान्य बना रहता है।