Reaper-Binder: किसानों के लिए अब काम का समय आ गया है। इस समय देश के खेतों में रबी की फसल लहलहा रही है। मार्च महीने से फसल कटाई का काम शुरू हो जाएगा, जो मई माह तक चलेगा। फसल कटाई के लिए श्रमिकों की आवश्यकता होगी। एक साथ फसल कटाई आ जाने के कारण किसानों को मजदूरों के लिए परेशान होना पड़ता है। अब ऐसा नहीं होगा आज बहुत सी गेहूँ काटने के मशीन मार्केट में आ गई है, जिससे की घंटों का काम मिनटों में हो जाएगा।
गेहूँ काटने की मशीन से बचेगा समय(Reaper-Binder)
अब किसानों को मजदूरों पर आश्रित रहने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज कई मशीनों ने कृषि के कार्य को आसान बना दिया है। जिन कामों को करने में पहले कई दिन लग जाते थे, वो काम अब कुछ घंटों में हो जाते हैं। पहले फसलों की कटाई में लंबा समय और श्रमिक श्रम लगता था लेकिन अब फसल कटाई मशीनों ने इस काम को और आसान बना दिया है। रीपर बाइंडर मशीन को फसल की कटाई के लिए बनाया गया है। यह मशीन फसल की कटाई के साथ-साथ रस्सियों से उनका बंडल भी बनाती है। इस यंत्र की सहायता से खेत में 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है। इस यंत्र के कारण भूसे का नुकसान नहीं होता है। इस मशीन से 85 सेमी से 110 सेमी ऊंचाई वाली गेहूँ, जौ, धान, जेई और अन्य फसलों की आसानी से कटाई कर बंडल बनाया जाता है।
रीपर बाइंडर ऐसे करती है काम (Reaper-Binder)
रीपर बाइंडर मशीन फसल की कटाई में काम आती है। रीपर बाइंडर मशीन छोटे किसानों के लिए उपयोगी है। रीपर बाइंडर मशीन की सहायता से जमीन से 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है और भूसे का नुकसान नहीं होता है। इस मशीन को कम कीमत में आसानी से ख़रीदा जा सकता है।
रीपर बाइंडर की कीमत (Reaper-Binder)
आज आपको मार्केट में बहुत सारी मशीन देखने मिलेंगी। देश में कई कंपनियां रीपर बाइंडर का निर्माण करती है। अलग-अलग कंपनियों के रीपर बाइंडर की कीमतों में अंतर पाया जाता है। सामान्यत रीपर बाइंडर की कीमत 80 हजार रुपए से लेकर चार लाख रुपए तक होती है। इस मशीन से आप आराम से कम समय में लगात निकाल सकते हो।