Rahul Gandhi: बैतूल। एक मामले में अदालत द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद संसद की सदस्यता जा चुकी है। पूरे देश में इस समय कांग्रेस मामले में आक्रोशित होकर हल्ला मचा रही है। ऐसे में बैतूल के कांग्रेसी भी कैसे पीछे रहने वाले हैं। पहले प्रदर्शन कर और विज्ञप्ति जारी करने के बाद जिले के कांगे्रसियों ने हर जगह अपना विरोध जताया है। कुछ दिनों से शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे फ्लैक्स बर्बस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। दरअसल इन फ्लैक्सों पर शीर्षक डरो मत लिखा गया है।
इसके कई तर्क-विर्तक लगाने के साथ खासी चर्चाएं हो रही हैं। डरो मत का मतलब कई लोग अपने ढंग से निकाल रहे हैं। हालांकि कांग्रेसियों का पोस्टर लगाने का मकसद राहुल गांधी से कहीं न कहीं अपनी हमदर्दी जता रहा है, लेकिन डरो मत शीर्षक को लेकर चटुकारे लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। फ्लैक्स में राहुल गांधी की बड़ी फोटो लगाकर कांग्रेसियों ने उनका समर्थन किया है, लेकिन डरो मत शीर्षक में स्थानीय कांग्रेसियों की भी फोटो लगाने से लोग मतलब नहीं समझ पा रहे हैं।
हालांकि डरो मत के अलावा कांग्रेसियों ने कोई स्लोगन नहीं लिखा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की सांसदीय जाने के बाद कांग्रेसियों के स्वर काफी मुखर है। दोनों जिला कांग्रेस अध्यक्ष और चारों विधायकों के नेतृत्व में जिले में जगह-जगह प्रदर्शन हो चुके हैं। इसमें भी कांग्रेसियों ने एकजुट दिखाने के बजाए अलग-अलग प्रदर्शन करना उचित समझा।
डरना नहीं में भी गुटबाजी उजागर (Rahul Gandhi)
कुछ चौराहों पर ब्लैक पोस्टर लगाकर डरो मत शीर्षक काफी चर्चा में है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में लगाए गए इन पोस्टरों में भी गुटबाजी साफ झलक रही है। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के समर्थकों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक सुखदेव पांसे के अलावा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष समेत दो अन्य विधायक धरमू सिंह सिरसाम और बह्मा भलावी की फोटो नदारद है।
अलबत्ता फ्लैक्स में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कमलनाथ समेत जिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा समेत पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष समीर खान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धीरू शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री ब्रजभूषण पांडे और ऋषी दीक्षित डरो मत में भी कांग्रेसी गुटबाजी से भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। शीर्ष नेताओं की फोटो नहीं लगाने से कांग्रेस की गुटी राजनीति एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए संघर्ष करने में सतह पर दिखाई दे रही है। राजनीति पर्यक्षक इसे कई नजरिए से देख रहे हैं।
- Read Also: MP Assembly Elections: आनलाइन सर्वे में खुद को श्रेष्ठ बताकर छुटभैयों की विधानसभा दावेदारी!
ऑनलाइन सेवाओं में मुलताई नप को प्रदेश में तीसरा स्थान (Rahul Gandhi)
बैतूल। मुलताई नगरपालिका ने तमाम गतिरोधों के बीच आनलाइन सेवाओं में प्रदेश में तीसरा स्थान अर्जित किया है। पचास हजार की आबादी वाले नगरपालिकाओं में तीसरा स्थान करना मुलताई नगरपालिका के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यहां पिछले लंबे समय से अध्यक्ष और सीएमओ में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। इससे कई कार्य प्रभावित हुए। इसके बावजूद सीएमओ नितिन बिंजवे की अगुवाई में मुलताई नगरपालिका ने पचास हजार से कम जनसंख्या वाले निकायों में आनलाइन सेवाओं के लिए तीसरा स्थान अर्जित किया है। सीएमओ श्री बिंजवे ने इसका श्रेय नगरपालिका के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया है। आनलाइन में प्रदेश में तीसरा स्थान आने पर उन्होंने सभी कर्मचारियों को भी बधाई दी है।