Navratri Special Recipe | Singhare Ke Aate Ka Halwa: नवरात्रि के उपवास के दौरान आप सिंघाड़े के आटे का हलवा भी खा सकते हैं। ये बनाने में बहुत आसान और स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि। नवरात्रि में बहुत से लोग पूरे व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान कई बार सुस्ती और थकान महसूस होती है। ऐसे में आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं जो आपको एनर्जेटिक रखें। आप व्रत में सिंघाड़े खा सकते हैं। इसके अलावा सिंघाड़े के आटे से बने हलवे का सेवन भी कर सकते हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। नवरात्रि के उपवास में इस हलवे को खाने से आपको एनर्जी मिलेगी। आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि।
INGREDIENTS सामग्री-
- Water chestnut flour/ Singhare ka atta – 1 small cup, सिंघारे का आटा – 1 छोटा कप
- Desi ghee – 3/4th of same cup, देसी घी – एक ही कप का 3/4
- Sugar – 3/4th of same cup, चीनी – एक ही कप का 3/4
- Roasted dry fruits, भुने हुए सूखे मेवे
सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने की विधि- (Singhare Ke Aate Ka Halwa)
एक फ्राई पैन लें। इसमें 3 टेबल स्पून घी गर्म करें। सिंघाड़े के आटे को इसमें डालें। इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए भूरा होने तक पकाएं। अब एक पैन में 2 कप पानी उबाल लें। इस पानी को भुने हुए आटे वाले पैन में डालें। इसे लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे कि इसमें कोई गांठ न पड़े। इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं। इस चीनी को पूरी तरह से घोलने तक अच्छी तरह मिलाएं। जब हलवा किनारे से छूटने लगे तो इसमें बचा हुआ घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब हलवे को अपनी पसंद के सूखे मेवे से गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें।
सिंघाड़े के फायदे-
सिंघाड़े पानी में पैदा होता है। ये स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, मैंगनीज, फाइबर, आयोडीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। ये सूजन, थकान और गले की खराश आदि को दूर करने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम होता है। ये दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है।
- Also Read: