Nagar Palika Betul: (बैतूल)। नगरपालिका बैतूल में विभिन्न कार्यो के लिए क्रय की जाने वाली निर्माण सामग्री में घपले सामने आने के बाद कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष राजकुमार दीवान ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पूर्व में नगरपालिका (Nagar Palika Betul) के अधिकारियों से मौखिक जानकारी मांगी थी, न देने के बाद उन्होंने चार बिंदुओं पर जानकारी मांगकर नगरपालिका की परेशानी बढ़ा दी है। श्री दीवान ने सीएमओ के नाम सौंपे पत्र में जल प्रदाय शाखा में फिटकरी, एलम, ब्लीचिंग पाउ डर और समस्त प्रकार के सामान की खरीदी की जानकारी, स्वास्थ्य शाखा में खरीदी की गई अब तक की सामान की जानकारी। विद्युत और पीडब्ल्यूडी शाखा में भी उन्होंने यह जानकारी बिल सहित मांगी है।
पूर्व में एक शिकायतकर्ता ने भी आरटीआर्ई के तहत उक्त जानकारी नगरपालिका (Nagar Palika Betul) से मांगी थी, लेकिन तीन महीने में भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। उनके द्वारा राज्य सूचना आयोग में अपील की है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष द्वारा जानकारी मांगने से नगरपालिका में हड़कंप मचने की खबर है। उनके द्वारा सांझवीर टाईम्स में प्रकाशित खबरों के आधार पर ताप्ती बैराज के क्षतिग्रस्त हिस्से का नगरपालिका द्वारा किए गए काम किस मद से होना? इसके संपूर्ण दस्तावेज की लिखित जानकारी भी मांगी गई। देखना यह है कि नेता प्रतिपक्ष दीवान को उक्त जानकारी नगरपालिका देती है या फिर आरटीआई की पूर्व में मांगी जानकारी यहां भी टालमटोली रवैया अपनाती है।