
Nagar Palika Betul: बैतूल। जिला मुख्यालय की नगरपालिका (Nagar Palika Betul) में कर्मचारी अपने मनमर्जी के मालिक हो गए हैं। आए दिनों अपने इच्छा से नगरपालिका पहुंच रहे हैं और समय खत्म होने के पहले ही घर चले जाने से व्यवस्था चरमरा रही है। सीएमओ को इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद गुरुवार उन्होंने सुबह 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया तो दर्जनों कर्मचारी कार्यालय पहुंचे ही नहीं थे। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर में सबकी आधे दिन की हाजिरी लगाकर वेतन काटने के निर्देश दे दिए। सीएमओ के आकस्मिक निरीक्षण के बाद नगरपालिका में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक नगरपालिका में पिछले कई दिनों से अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। राज्य शासन पहले से ही सप्ताह में केवल पांच दिन का कार्यालयीन दिवस घोषित किया है। सभी कर्मचारियों को शनिवार और रविवार का अवकाश मिल रहा है, लेकिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालयीन समय में अधिकांश कर्मचारी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, यही वजह है कि शहर के लोगों को नगरपालिका पहुंचने पर बैरंग लौटना पड़ रहा है।
Read Also: Bajre Ki Roti: सर्दियों में जरूर खाए बाजरे की रोटी, पोषक तत्वों से भरपूर है बाजरा, ठंड से भी मिलेगी राहत
सीएमओ अक्षत बुंदेला (CMO Akshat Bundela) के पास इस संबंध में शिकायत पहुंची थी, इसके बाद उन्होंने गुरुवार सुबह 10 बजे नगरपालिका का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे जब नगरपालिका पहुंचे तो दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। उन्होंने कर्मचारियों की लेटलतीफी को गंभीरता मानते हुए हाजिरी रजिस्टर बुलवा लिया।
Read Also: MP Election 2023: एमपी में गुजरात फार्मूले पर ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव, सिंधिया का नाम समय आने पर सीएम के लिए बढ़ाया जाना तय!
लेटलतीफ सभी कर्मचारियों का अपने हाथों से रजिस्टर में आधे दिन का अवकाश लगा दिया। सीएम के सख्त रूख के बाद नगरपालिका के लेटलतीफ कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सीएमओ श्री बुंदेला ने बताया कि कार्यालय का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का है। शासन की ओर से दो दिन का अवकाश मिल रहा है, इसलिए स्टाफ के कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आकर निर्धारित समय पर ही वापस जाना चाहिए। कई दिनों से कर्मचारी विलंब से आने के अलावा समय के पहले ही कार्यालय छोड़ रहे थे। इससे लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही थी। उन्होंने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा।
Read Also: Betul Weather Update: शीत लहर की चपेट में समूचा जिला, दिन में जले अलाव, सुबह 10 बजे तक छाई रही कोहरे की धूंध
Latest News
- Ramu Tekam Betul : रामू टेकाम का प्रदेश की राजनीति में बढ़ा कद, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 1 अप्रैल 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Samachar: कैलाश धोटे को कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष की कमान, विक्रम वैद्य के लगातार अस्वस्थ्य रहने से भाजपा ने सौंपी अस्थाई जिम्मेदारी
- CM Shivraj In Betul: मुख्यमंत्री के दौरे पर संशय के बादल! कुजबा का दौरा रद्द, जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ फिर किया पुलिस ग्राउंड का निरीक्षण
- Betul BJP: भाजपा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं रीति- नीति से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओ ने ली सदस्यता
- Akhand Hanuman Chalisa: जामसांवली के पूज्य श्री महाराज जी के सानिध्य में हो रहा 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ
- Betul Samachar: धरनारत कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर और डीपीओ को सौंपा ज्ञापन
- Betul Today News: श्रीमती ग्यारसी बाई गर्ग का निधन
- Betul Today News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बगलामुखी मंदिर में संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह, विशाल भंडारे के साथ नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ समापन
- Balaji Engineering College: बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन