
MP Board: (बैतूल)। 5 वीं-8 वीं की परीक्षा में जिला शिक्षा केन्द्र की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 5 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 8 वीं का प्रश्र पत्र थमा दिया। गलत प्रश्र वितरण के कारण परीक्षा घंटो देरी से प्रारंभ हो सकी, विद्यार्थी परेशान होते रहे। जानकारी के मुताबिक इन दिनों 5 वीं और 8 वीं की परीक्षाएं चल रही है। 5 वीं कक्षा का आज सामान्य अंग्र्रेजी का प्रश्र पत्र था। इस प्रश्र पत्र के स्थान पर विद्यार्थियों को 8 वीं कक्षा का सामान्य अंग्रेजी का पेपर थमा दिया। जैसे ही पेपर विद्यार्थियों को वितरित करने के लिए खोला 5 वीं की जगह 8 वीं कक्षा का प्रश्र पत्र देख शिक्षकों के होश उड़ गए। कुछ ब्लॉकों में प्रश्र पत्र वितरित करने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि प्रश्र पत्र विद्यार्थियों को वितरित नहीं किया था। शिक्षकों ने जैसे ही प्रश्र पत्र को ओपन किया वैसे ही गलत प्रश्र पत्र की जानकारी लग गई थी।
देरी से प्रारंभ हुई परीक्षा (MP Board)
परीक्षा केन्द्रों पर गलत प्रश्र पत्र पहुंचने के कारण परीक्षा देरी से हुई है। जानकारी के अनुसार जिले में 277 केन्द्रों पर परीक्षा चल रही है। जिसमें लगभग 48 हजार विद्यार्थी सम्मिलित है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा 9 बजे से 11.30 बजे तक चलनी थी। 5 वीं के विद्यार्थियों को गलत प्रश्र पत्र दिए जाने के कारण परीक्षा लगभग 11.30 प्रारंभ हो पाई। अधिकारियों का कहना है कि गलत प्रश्र पत्र मिलने की जानकारी मिलने पर तत्काल स्कूलों में सही प्रश्र पत्र भेजा गया जब तक प्रश्र पत्र पहुंचता काफी देरी हो चुकी थी।
इनका कहना…
कक्षा 5 वीं के विद्यार्थियों को 8 वीं का प्रश्र पत्र दे दिया था, हालांकि प्रश्र पत्र वितरित नहीं हुआ। तत्काल सही प्रश्र पत्र भेजकर परीक्षा संपन्न करवाई।
संजीव श्रीवास्तव, डीपीसी, बैतूल