Kerpani Hanuman Mandir: (बैतूल)। अपने जन्मदिन पर दूसरों की सहायता और सेवा कार्य से खुशी दुगनी हो जाती है। राष्ट्रीय हिन्दू सेना की पंरपरा रही है कि अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जन्मदिन सेवा कार्य कर मनाया जाता है। संगठन के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता केरपानी हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लिया जिसके बाद उड़दन वृद्ध आश्रम में भोजन सामग्री भेंट की और जिला अस्पताल में अस्पताल में मरीज़ों और उनके परिजिनों को भोजन पैकेट का वितरण किया।
तहसील गौरक्षा प्रमुख आशीष यादव और प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पंवार ने बताया कि वृद्धा आश्रम में खाद्य सामग्री तेल,चावल, शक्कर, पोहा, बिस्किट, दलिया, पापड़ पैकेट, फल्लीदाने, नमकीन पैकेट, दाल आदि भी भेंट किए गए। सहयोगी बन्टी यादव ने बताया कि संगठन के सदस्यों के जन्मदिवस पर इसी प्रकार सेवा कार्य किए जातें जिससे और भी लोगों को प्रेरणा मिलती हैं संगठन का यहीं उद्देश्य मानव और राष्ट्र सेवा है। संगठन से सैकड़ों हिन्दू युवा जुड़ रहे है यह संगठन 287वां सेवा कार्य था।
विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि गौ सेवा ही हमारा धर्म है इसलिए जन्मदिन पर त्रिवेणी गोशाला झगडिया पहुंचकर गौ माता का पूजन और जीवन उच्चसरे द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, वरिष्ठ समाजसेवी वैभव डैनी राठोर, मध्य भारत प्रांत मिडिया प्रमुख सुरज खडिया, नगर मिडिया प्रमुख अक्की महतकर, मयंक निरापुरे, जिवन उच्चसरे उपस्थित थे।