खेड़लीबाजार में जमकर गरजे पीसीसी चीफ, देश की संस्कृति बचाने कांग्रेस का साथ देने का आव्हान

Kamalnath in Betul: बैतूल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बैतूल से मेरा काफी पुराना संबंध है। यहां के युवाओं को देखकर मुझे जवानी भी याद आती है। आपके आशीर्वाद से अंतिम सांस तक खड़ा रहूंगा। बैतूल जिला हमारे देश-प्रदेश की संस्कृति का प्रतीक है। यहां आकर आत्मियता मिलती है। पिछले चुनाव में जिले के लोगों ने कांग्रेस के चार विधायकों को विधानसभा पहुंचाया था। इस बार पांचों सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। श्री नाथ ने यह बात आमला ब्लाक के खेड़लीबाजार में विशाल आम सभा को संबोधित करते हुई कही। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ऐसा कोई देश विश्व में नहीं है, जहां इतने धर्म, जातियां, भाषाएं देवी-देवता मौजूद है। कोई लोहड़ी पर्व मनाता है तो कोई पोंगल। यही हमारी संस्कृति है और पूरा विश्व ताज्जुब से देखता है, लेकिन आज हमारी संस्कृति खतरे में है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने हमे संविधान दिया। इतनी विविधता की चुनौती को स्वीकार किया। कई देशों में इसकी नकल हुई है, यदि यह गलत हाथों में चला जाएगा तो देश कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में बहुत मुददें होते हैं, किसानों, माता-बहनों की सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चुनाव लड़े जाते हैं। 8 महीनें बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसके लिए आपको खुद निर्णय लेना पड़ेगा।
मोदी को चुने या संस्कृति को
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि हम मोदी के रास्ते पर चलना चाहते हैं या देश की संस्कृति के मुद्दें पर, यह निर्णय हमे खुद लेना है। हमारा संविधान संस्कृति को जीवित रखने का मुद्दा है। आज तमिलनाडु में हिंदू भाषा का विवाद, पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे है। गुमराह करने की आपस में लड़ाने की राजनीति है। हर गांव में लोग भाईचारे से रहते हैं, सब शांति चाहते हैं, लेकिन यही अब सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। आज जिले को प्रदेश को कैसे सुरक्षित रखना है, इसके लिए आपको रक्षक बनना होगा। संस्कृति और संविधान के लिए खुद निर्णय लेने की क्षमता का मौका है।

पंद्रह माह में हमारी सरकार ने नई क्रांति लाई
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने विशाल आमसभा को संबोधित करते कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद भाजपा के शासन से मुक्ति मिली थी। हमारी सरकार प्रदेश में आई। दिसंबर 2018 में ऐसा प्रदेश हमे सौंपा गया था जब किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी, अत्याचार में नंबर वन था। हमने शुरुआत की थी कृषि में नई क्रांति लाए, मप्र की नई पहचान बनाए। श्री नाथ ने कहा कि किराने की दुकान भी गांव में तब चलती है, जब किसान की जेब में पैसा होता है, किसान को खाद बीज के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि 15 महीने में ढाई महीने लोकसभा मे ंचला गया। साढ़े 11 महीनों में कांग्रेस सरकार ने जिले के करीब 85 हजार किसानों का माफ किया। पूरे प्रदेश में सौ यूनिट में सौ रुपए बिजली दी, गौशाला बनाकर गौमाताओं को सुरक्षित रखने जैसे निर्णय लेकर कौन सा पाप किया, लेकिन उनकी सरकार गिरा दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज सिंह चिल्लाते हैं, प्रदेश में घोषणा की जो मशीन चला रहे है यह जनता समझ गई है।

इन मुद्दों पर भी जमकर बरसे
पूर्व मुख्यमंत्री आधे घंटे से अधिक कई मुद्दों पर मुखर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कितना भी गुमराह कर ले। लोग समझ चुके हैं। भाजपा की सरकार प्रदेश में वापस आई तो सौ यूनिट बिजली बिल छात्रवृत्ति, कुपोषण जैसी योजनाएं चली गई। उन्होंने इंदौर में हाल ही में हुए इनवेस्ट मिट पर मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते कहा कि प्रदेश में लाखों लोग बेरोजगार है। सबसे पहले युवाओं को रोजगार दीजिए। इससे युवा शक्ति को मौका मिले। प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यापंम घोटाला दिया, घरों घर शराब बिक्री दी, बाल अपराध दिया। भाजपा के शासन को 18 साल हो गए, हर वर्ग परेशान है। यह बड़ी विडंबना है कि 70 प्रतिशत अर्थ व्यवस्था किसान संभालता है। कृषक क्षेत्र कर्ज में डूबा रहा तो किसानों का क्या होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आज मिलावट, भ्रष्टाचार से है मप्र की पहचान बन रही है। इसी वजह प्रदेश में निवेश नहीं हो रहा है। भ्रष्टचार के सिस्टम ने पूरे प्रदेश का नाम खराब किया है। उन्होंने दोहराया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बैतूल की जनता पांचों सीटों पर चुनाव जीतकर परचम लहराएंगी।
मैं कांग्रेस नेता नहीं पड़ोसी बनकर आया हूं: नकुल
इस मौके पर छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ ने सभा को संबोधित करते कहा कि कई दिनों से उनकी दिली इच्छा थी jकि बैतूल आऊं। आज काफी खुशी हो रही है कि अपनों के बीच आया हूं। उन्होंने हजारों लोगों की मौजूदगी में अपनापन जताते हुए कहा कि मैं कांगे्रस का नेता नहीं एक पड़ोसी और बेटा बनकर आपके बीच आया हूं, वोट मांगने नहीं, आप सभी का प्यार विश्वास मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि आज मेरा नहीं मेरे पिता का कार्यक्रम है , लेकिन जब भी उनकी जरूरत पड़े एक फोन लगाने पर वे एक घंटे में आपके बीच आ जाऊंगा।
सभा में पांसे ऐसे गरजे की तालियां से गूंजा पंडाल

200 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की ली सदस्यता
खेड़ीबाजार में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में करीब 200 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। उद्बोधन के दौरान खुद पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने इनका नाम लिया। सदस्यता लेने वालों में महेन्द्र सूर्यवंशी, बिट्टू नायक, अर्पित सोनी, राजेश सोनी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी दौरान हिन्दू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष माखनलाल लिल्होरे ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में कोटवार संघ समेत अन्य संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर कमलनाथ को ज्ञापन दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
इससे पहले निर्धारित समय 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ का उडऩखटोला हेलीपेड पर उतरा। यहां चुनिंदा कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद ने जिले भर के मंडलम, सेक्टर और जिला-ब्लॉक पदाधिकारियों को संबोधित किया। कमलनाथ ने कार्यकर्ता से पांचों विधानसभा में कांग्रेस विधायक को जीत दिलाने के लिए संकलिप्त होने का आग्रह किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाने का भी आग्रह किया।
इस दौरान विधायकगण सुखदेव पांसे, धरमूसिंह सिरसाम, निलय डागा, ब्रम्हा भलावी, जिला कांंगे्रस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव खातरकर, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा अतुलकर, प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण गोठी, नवनीत मालवीय, डॉ राजेन्द्र देशमुख, मनोज मालवे, जिला पंचायत सदस्य हितेश निरापुरे समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
ताजा खबरें…
- Ramu Tekam Betul : रामू टेकाम का प्रदेश की राजनीति में बढ़ा कद, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 1 अप्रैल 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Samachar: कैलाश धोटे को कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष की कमान, विक्रम वैद्य के लगातार अस्वस्थ्य रहने से भाजपा ने सौंपी अस्थाई जिम्मेदारी
- CM Shivraj In Betul: मुख्यमंत्री के दौरे पर संशय के बादल! कुजबा का दौरा रद्द, जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ फिर किया पुलिस ग्राउंड का निरीक्षण
- Betul BJP: भाजपा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं रीति- नीति से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओ ने ली सदस्यता
- Akhand Hanuman Chalisa: जामसांवली के पूज्य श्री महाराज जी के सानिध्य में हो रहा 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ
- Betul Samachar: धरनारत कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर और डीपीओ को सौंपा ज्ञापन
- Betul Today News: श्रीमती ग्यारसी बाई गर्ग का निधन
- Betul Today News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बगलामुखी मंदिर में संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह, विशाल भंडारे के साथ नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ समापन
- Balaji Engineering College: बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन
- Betul Samachar: रामनवमी पर निकली एतिहासिक भव्य शोभायात्रा, जनप्रतिनिधि भजनों पर जम कर थिरके, झांकिया रहीं आकर्षण का केन्द्र
- Betul News: घर घर राम, घर घर सीता, कौशल्या हर माता, दशरथ हर पिता, नन्हे-मुन्ने बने राम और सीता
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 31 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Today Samachar: शासकीय सेवारत पुत्र को न्याय दिलाने वृद्ध माता-पिता ने घर त्यागा, 10 दिनों से भटक रहे सड़कों पर, शुक्रवार का दिन जिला पंचायत के हनुमान मंदिर पर बीता
- Betul Suicide News: भाई को कॉल कर बताई लोकेशन और कूद गया मालगाड़ी के सामने, आरपीएफ-पुलिस को दो बजे मिली सूचना फिर भी सुबह तक शव को नहीं लाया अस्पताल
- Betul Congress News: अडानी को बचाने पीएम ने लोकतंत्र का गला घोटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हेमंत ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर उठाए कई सवाल
- Betul Samachar: राजस्व विभाग की नाकामी: दो साल में भी तीन किमी मार्ग का नही कर पाया सीमांकन, बिना सीमांकन के ठेकदार बना रहा आड़ी–तिरछी सड़क
- 24 Kundiya Gayatri Mahayagya: गायत्री स्वावलम्बन सेवा साधना केंद्र का भूमिपूजन करने आएंगे डॉ चिन्मय पण्ड्या
- Betul News Eternal Religion: सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आना होगा: गावंडे
- Betul Samachar: कन्याओं के पैर पखारकर, भोजन कराकर किया रामोत्सव का समापन
- Betul Samachar: अमन खान होंगे महाराष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित
- Central Railway Camp: सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का एक दिवसीय शिविर आज
- Bcom Final Year Exam: 750 विद्यार्थियों की रुकी हुई मार्कशीट एनएसयूआई के प्रयास से वितरित होना शुरू, 15 दिन पहले कर चुके हैं प्रदर्शन
- Rahul Gandhi: राहुल गांधी को डरो मत की हमदर्दी, चौक-चौराहों पर कांग्रेसियों के फ्लैक्स चर्चा का केंद्र बने
- Government Hospital Betul: एक करोड़ में तैयार होगी जिला अस्पताल में आईपीएच लैब, एक छत के नीचे सभी जांच की मिलेगी सहूलियत
- Green Vegetables Price: नींबू के दामों से छूटे पसीने, दस रुपए का एक सुनकर ही कतरा रहे ग्राहक, हरी सब्जियों के भी बढ़े दाम, आलू-प्याज से राहत