
kamalnath in Betul: बैतूल। आमला ब्लॉक के खेड़ली बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा के पूर्व सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल एक कांग्रेस कार्यकर्ता उस समय कमलनाथ के वाहन में नीचे दबने से बच गया, जब वे हेलीपेड से सभास्थल जा रहे थें। वाहन में सामने वे कांग्रेस कार्यकर्ता और लोगों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अचानक उनके वाहन के सामने आ गया।
Read Also: Bhopal Highway Truck Fire: बैतूल-भोपाल हाईवे पर मुर्गीदाने से भरे ट्रक में भीषण आग, फायर बिग्रेड के पहुंचने के पहले केबिन जलकर खाक
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार्यकर्ता के वाहन में दबने से अचानक हड़कम्प मच गया। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों का ध्यान जैसी ही इस ओर गया, तत्काल कार्यकर्ता को वाहन से निकाल लिया गया। यह तो शुक्र है उस समय वाहन की गति तेज नहीं थी, अन्यथा कार्यकर्ता के साथ अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि वाहन से निकालने के बाद भी कार्यकर्ता ने जोशीले अंदाज में कमलनाथ का स्वागत कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम सन्दीप पासवान बताया जा रहा है, वह सारणी का पदाधिकारी रह चुका है।
Read Also: Kamalnath in Betul: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का दावा- बैतूल की पांचों सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी कांग्रेस, खेड़लीबाजर की सभा में पूर्व मंत्री पांसे का भाजपा पर बड़ा हमला
इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता के पूर्व मुख्यमंत्री के वाहन के सामने आने की घटना को उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक कहा जा रहा है। दअरसल उन्हें जेड प्लस सिक्युरिटी मिली हुई है, ऐसे में उनके वाहन के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता का आ जा जाना सुरक्षा में लापरवाही माना जा रहा है।
यहां देखेंं वीडियो…
ताजा खबरें….
- Today Betul Mandi Bhav: बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 5 जून, 2023
- Betul College News: कालेज में पर्चें आउट पर सत्ता- विपक्ष के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी, अधिकारियों के मोर्चा संभालने से सुधरे कुछ हालात, कालेज के हालात के लिए कौन जिम्मेदार?
- Betul Nagar Palika: ई वेस्ट निष्पादन के लिए कबाडिय़ों पर निर्भर बैतूल नगरपालिका, पर्यावरण पर भारी पड़ रहा प्लास्टिक व ई-वेस्ट, रिसाइकलिंग की व्यवस्था नहीं
- Betul News Lost Money: पुरानी हवेली में गड़ा धन खोदने गए चार युवकों को पुलिस ने दबोचा, खुदाई की आवाज आने पर ग्रामीण पहुंचे हवेली, 41 नग पुराने सिक्के किए जब्त
- Betul College News: एनएसयूआई के छात्र नेता की दबंगई, नकल प्रकरण बनाने पर परिसर में ही खुलेआम प्रोफेसर को धमकी, छात्रा का नकल प्रकरण बनाने पर कॉलेज में चेताया, गंज थाने में एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के बाद जमानत भी मिली
- Betul News: दो लाख से अधिक बकाया वाले किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ नहीं, शासन के निर्देश से बड़ी संख्या में डिफाल्टर किसान हो सकते हैं योजना से वंचित, किसानों की खुशी पर नियमों का अड़ंगा सामने आया
- Betul Traffic News: आमला में चक्काजाम पर सियासत: नगरपालिका अध्यक्ष, पीसीसी डेलीगेट समेत 25 पर FIR, कांग्रेसी बोले- विधायक के दबाव में आकर बनाया प्रकरण, विरोध जारी रखेंगे, चाहे जेल भेज दो
- Betul Talab News: अमृत के लिए तरस रहे जिले के अधिकांश सरोवर, इस वर्ष बारिश का पानी सहेजना होगा मुश्किल, बारिश के साथ काम में भी लग जाएगा ब्रेक