
IPS Pooja Yadav Success Story: आपने पहले तो कई बार सुना होगा ब्रेन विथ ब्यूटी लेकिन ऐसा असल जिंदगी में कम ही देखने के लिए मिलता है। हम आज आपको ऐसी IPS ऑफिसर के बारे में बता रहे है, जो अपनी अपने काम के साथ अपने ग्लैमरस लुक के लिए चर्चा में रहती है।इस आईपीएस ऑफिसर का नाम पूजा यादव है जो की मूलत: हरियाणा की रहने वाली हैं।
आईपीएस पूजा यादव (IPS Pooja Yadav)
पूजा यादव देखने में इतनी सुंदर है कि बॉलीवुड की हीरोइन उनके सामने फिंकी लगने लगती है। पूजा यादव 2018 बैच की आईपीएस अफसर है। इनका जन्म 20 सितंबर 1988 को हुआ। इनका विवाह 18 फरवरी 2021 को विकल्प भारद्वाज से हुई है।
एमटेक की है डिग्री(IPS Pooja Yadav)
पूजा यादव एमटेक (Pooja Yadav EDUCATION) की डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं। कहा जाता है कि पूजा को एमटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कनाडा और जर्मनी में कई जॉब मिले, लेकिन इन्होंने विदेश जाने के बजाए अपने ही देश की सेवा करने का मन बनाया।
जीवन में किए कई संघर्ष
IPS पूजा यादव को इस मुकाम तक पहुंचने में कई तरह संघर्ष का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट है कि एक समय में उन्हें पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए रिसेप्शनिस्ट की जॉब करनी पड़ी। इसके साथ ही वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया करती थीं।
दूसरी बार में हो पाई सफल
UPSC क्लियर करना उतना भी आसान नहीं है। पूजा यादव को भी यूपीएससी क्लियर करने के लिए दो बार परीक्षा देनी पड़ी। इसके बाद वह आईपीएस अफसर बन पाई। दो बार किए गए प्रयास में उन्होंने काफी कुछ सीखा।
जप्त की थी डेढ़ करोड़ की शराब
पूजा यादव थराद मे कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ की शराब जप्त की थी। जिसके बाद पूजा यादव का चर्चा चारों ओर फैल गया। इतनी बड़ी कार्यवाही कर उन्होंने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा कर दम लिया। यादव के संबंध में अक्सर देखने को मिलता है कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।