Aaj ka Suvichar: जीवन की सफलता में विचारों का बहुत बड़ा महत्व है। जिन लोगों के विचार अच्छे और श्रेष्ठ होते हैं वे प्रत्येक जिम्मेदारियों पर खरे उतरते हैं। ऐसे लोगों की शत्रु भी प्रशंसा करते हैं। विचारवान व्यक्ति अपने विचारों से नई रोशनी प्रदान करता है।
प्रेरणादायक सुविचार
सुख का ताला शान्ति की कुंजी से
खुलता है। शान्ति की कुंजी ध्यान से
प्राप्त होती है। ध्यान का साधन ज्ञान
से मिलता है। ज्ञान का खजांची
वही है जिसका मन स्थिर है। अत:
मन को स्थिर करो और सुखी रहो।
जिंदगी की हर सुबह
कुछ शर्ते ले कर आती है,
और
जिंदगी की हर शाम
कुछ तजुर्बे दे कर जाती हैं!!
कमाई छोटी या बड़ी
हो सकती है…
पर रोटी की साईज
लगभग सब घर में एक
जैसी ही होती है।
- Also Read: Besan Sooji Snacks Recipe : बेशन और सूजी से बनाये चटपटा एवं स्वादिष्ट नाश्ता, चटनी के साथ
जिंदगी को समझने में,
वक्त न गुजारो,
थोड़ी जी लो पूरी समझ में
आ जायेगी!!!
शिकायत करके
समस्याओं से
बचा नही जा सकता किंतु
जिम्मेदारी उठाकर
समस्याओं को
कम जरूय किया जा सकता है।