Health Tips: स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। आधुनिक युग में ख़राब जीवनशैली के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। इन सबके कारण हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं स्वस्थ रहना कौन नहीं चाहता। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सेहत के प्रति काफी सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता होती है। कुछ मामलों में हमें अनुशासित रहने की आवश्यकता होती है। इसके लिए जरूरी हैं, कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए कुछ नियम बनाए, जो आपकी मदद कर सकें। यदि आप दिन प्रतिदिन के जीवन में हम कुछ बातों का ख्याल रखें तो ऐसे में हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। अतः हमें स्वस्थ रहने के लिए अपना ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।
दिन की शुरूआत –
जब भी दिन की शुरूआत करें, अपने बारे में एक अच्छी बात सोचें। इससे आपका पूरा दिन अच्छा और सकारात्मक होंगा। खुद को एक सकारात्मक संदेश देने से हमारा उत्साह और आत्मविश्वास बना रहता है। दिन की शुरूआत 2 ग्लास सादे पानी से करें। हो सके तो कैफिन वाले पादार्थो का सेवन 50 प्रतिशत कम कर दें और उसकी जगह ग्रीन टी का सेवन करे ऐसा करने से हृदय और त्वचा के लिए फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं, हमारा पेट हल्का रहता है और कैफिन के कम सेवन से हम स्वस्थ रहते हैं और बैचेनी से भी छुटकारा मिलता है।
गहरी सांस लें –
जब भी आप असहज हों, गहरी सांस लेते रहें। इससे दिमाग में ऑक्सीजन अधिक मात्रा में पहुचती है, और आप ताजगी के साथ-साथ तनावमुक्त महसूस करते हैं। जबकि छोटी-छोटी सांस लेने से हार्ट रेट और तनाव बढ़ता है।
व्यायाम करना –
दिन में या सप्ताह में एक या दो बार व्यायाम करने का नियम जरूर बनाएं। व्यायाम स्वस्थ रहने की चाबी है। इससे आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे और रक्त का संचार सुचारू रूप से होकर आपको भरपूर उर्जा मिलेगी।
- Also Read: Health Tips – गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगीं ये 6 चीजें, छू तक नहीं पाएंगी बीमारी
पानी पीते रहें –
समय-समय पर पानी पीते रहने की आदत डालें। चाहें तो रिमाइंडर लगा लें जो आपको पानी पीने की याद दिलाता रहे। पानी पीते रहने से आपकी आधी समस्याएं दूर हो जाती है। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
सुबह का नाश्ता है ज़रूरी
स्वस्थ रहने के लिए समय के अनुसार काम करना चाहिए जैसे समय पर नाश्ता करना। सुबह सही समय पर नाश्ता करने की आदत डालनी चाहिए। प्रतिदिन आप अच्छी डाइट लें, लेकिन कोशिश करें कि सप्ताह या महीने में कम से कम एक दिन उपवास जरूर करें। एक शोध के अनुसार एक दिन खाना नहीं खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे बीमरियों, खास तौर पर दिल की बीमारी का खतरा 40 प्रतिशत कम हो जाता है। अनहेल्दी स्नैक्स कैलोरी बढ़ाते हैं।
Also Read: Interesting Gk Question : OK का फूल फॉर्म क्या है?
पर्याप्त नींद लें –
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए। प्रतिदिन अनुशासन से भरपूर दिनचर्या का पालन करने से न सिर्फ़ हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हम प्रसन्न्ता का भी अनुभव करते हैं। रात में जल्दी सोने से हमें सुबह जल्दी उठने में मदद मिलती है। यहाँ तक कि जल्दी सोने के बाद अगर हम सुबह जल्दी उठ भी जाते हैं तब भी हमारी नींद पूरी हो जाती है। हमें जितने घंटों की नींद लेनी चाहिए उतने घंटों की नींद हमें मिल जाती है। जिससे हमारे शरीर की विभिन्न प्रक्रियाएं भी सही ढंग से होती हैं। समय पर सोने और समय पर उठने से ना सिर्फ़ शारीरिक लाभ मिलते हैं बल्कि इससे कई मानसिक लाभ भी मिलते हैं। इसके द्वारा हम सकारात्मक महसूस कर सकते हैं।