
District hospital Betul: (बैतूल)। जिला चिकित्सालय में फिर 11 नए डॉक्टर प्रशिक्षण के लिए आए है। डॉक्टरों के आने से वर्तमान में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। हालांकि यह डॉक्टर रेगूलर नहीं है। कुछ महीने प्रशिक्षण के बाद चले जाएंगे। जिला अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। कुछ डॉक्टरों ने हाल ही में अस्पताल से नौकरी छोड़ दी। इसके बाद से डॉक्टरों की कमी अधिक खलने लगी है। इस बीच राहत भरी खबर यह है कि पीजी करने के बाद 11 डॉक्टरों को प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल बैतूल (District hospital Betul) भेजा है। डॉक्टरों के आने के बाद कुछ हद तक डॉक्टरों की कमी से निजात मिलेगी। हालांकि पीजी के बाद ट्रेनिंग के लिए आए डॉक्टर अस्थाई है। 3 महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे दूसरे अस्पताल में ज्वाईनिंग लेेंगे। कुछ महीने के लिए ही सही नए डॉक्टरों के आने से स्थाई डॉक्टरों को भी मदद मिलेगी और काम में सुधार हो पाएंगा।
स्थाई डॉक्टरों को काम में मिलेगी मदद (District hospital Betul)
अस्थाई रूप 11 डॉक्टरों को जिला अस्पताल आने से स्थाई डॉक्टरों को काम में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होगी। डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा था, लेकिन अब डॉक्टरों के आने के बाद सेवाएं पटरी पर लौटना शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक अस्थि रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, मेडिकल विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ सहित अन्य कुल 11 डॉक्टर प्रशिक्षण के लिए पहुंचे है। यह डॉक्टर नियमित डॉक्टरों के साथ मिलकर काम करेंगे। अस्पताल में हालात यह है कि एक डॉक्टर को कई जिम्मेदारियां दी है। डॉक्टर के छुट्टी जाने पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो जाती है। दूसरा कोई डॉक्टर उपचार के लिए मौजूद नहीं रहता था, लेकिन अब अस्थाई डॉक्टरों के आने से नियमित डॉक्टर के छुट्टी पर जाने के बावजूद भी स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेगी।
इनका कहना…
पीजी करने के बाद प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल में अलग-अलग विभागों के 11 डॉक्टर आए है। तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद वे अन्य अस्पताल में आमद देंगे। इन नए डॉक्टरों को नियमित डॉक्टरों के साथ मिलकर काम करना होगा।
डॉ अशोक बारंगा, सिविल सर्जन, बैतूल