
Cold Attack: बैतूल। मिनी पचमढ़ी (Mini Pachmari) के नाम से पहचाने जाने वाला बैतूल इन दिनों कड़ाके की ठंड (Cold Attack) की चपेट में आ गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पारा लुढ़क गया और फसलों पर ओस की बुंदे जम गई। शनिवार सीजन की सबसे ठंडी रात रही। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद 5 जनवरी को जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में मावठे की हल्की बारिश हुई। मौसम साफ होने के बाद ठंड (Cold Attack) ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने कपकपा दिया है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए है। रविवार का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया है।
तापमान में एकाएक 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि शनिवार का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री पर था। ठंड के इस सीजन में पहली बार सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया है। इसके पहले नवंबर में तापमान 6.7 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई थी, लेकिन अब जनवरी माह के शुरूआती दिनों में ही ठंड ने अपने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरा जिला ठंड की चपेट में आने से जन-जीवन पर असर पढ़ा है। रात में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान है।
Read Also: Betul News: तीन कंपनियों के बीच उलझकर रह गया डंप रेत का मामला, डंप रेत की नीलामी के बाद भी जिले में रेत का संकट यथावत
सबसे अधिक परेशानी उन लोगों ंको जा रही है, जो खुले आसमान के नीचे रात बिता रही है। रैन बसेरे में निवास करने वाले गरीब ठंड के कारण परेशान नजर आए। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर थे। रात में कड़ाके की ठंड है, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से थोड़ी ठंड से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
जमी ओस की बूंदे, पाला पडऩे की संभावना
रात का तापमान कम होने की वजह से रविवार की सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जमी हुई नजर आई। घर के बाहर खड़े वाहनों पर भी ओस की बूंदो की परत जम गई थी। तापमान कम होने से गेंहू की फसल को फायदा है, लेकिन दलहनी फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक व्ही के वर्मा ने बताया कि 5 डिग्री पर तापमान आने से फसलों को बहुत अधिक नुकसान तो नहीं है, लेकिन पाला पडऩे की संभावना बनी है।
Read Also: चेन स्मोकिंग से लेकर नाखून चबाने तक इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स को है बुरी आदतें, सुष्मिता सेन की आदत जान हो जाएंगे हैरान!
पाला पडऩे की स्थिति मेें फसलों को नुकसान होगा। पाला पडऩे की स्थिति मेें चने और सब्जियों की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हो सकता है, जो फसलें अभी फुल और फल पर है ओस जमने से फूलों को नुकसान पहुंचेगा। ओस जमने के कारण सब्जी की फसल, जिसमें टमाटर, मिर्ची, बैंगन की फसलों को नुकसान होना शुरू हो गया है। श्री वर्मा ने बताया किसान पाला पडऩे की स्थिति में खेतों में मेढ़ो पर आग जलाकर धुंआ करें और जल स्त्रोतों के पानी से सिंचाई करते रहे, जिससे पाले का असर फसलों पर कम पड़ेगा।
इनका कहना…
अभी फसलों को बहुत अधिक नुकसान नहीं है, लेकिन पाला पडऩे की स्थिति में फसलों को नुकसान होने की संभावना जरूर बनी है। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
व्हीके वर्मा, कृषि मौसम वैज्ञानिक बैतूल बाजार
Latest News
- Balaji Engineering College: बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन
- Betul Samachar: रामनवमी पर निकली एतिहासिक भव्य शोभायात्रा, जनप्रतिनिधि भजनों पर जम कर थिरके, झांकिया रहीं आकर्षण का केन्द्र
- Betul News: घर घर राम, घर घर सीता, कौशल्या हर माता, दशरथ हर पिता, नन्हे-मुन्ने बने राम और सीता
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 31 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Today Samachar: शासकीय सेवारत पुत्र को न्याय दिलाने वृद्ध माता-पिता ने घर त्यागा, 10 दिनों से भटक रहे सड़कों पर, शुक्रवार का दिन जिला पंचायत के हनुमान मंदिर पर बीता
- Betul Suicide News: भाई को कॉल कर बताई लोकेशन और कूद गया मालगाड़ी के सामने, आरपीएफ-पुलिस को दो बजे मिली सूचना फिर भी सुबह तक शव को नहीं लाया अस्पताल
- Betul Congress News: अडानी को बचाने पीएम ने लोकतंत्र का गला घोटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हेमंत ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर उठाए कई सवाल
- Betul Samachar: राजस्व विभाग की नाकामी: दो साल में भी तीन किमी मार्ग का नही कर पाया सीमांकन, बिना सीमांकन के ठेकदार बना रहा आड़ी–तिरछी सड़क
- 24 Kundiya Gayatri Mahayagya: गायत्री स्वावलम्बन सेवा साधना केंद्र का भूमिपूजन करने आएंगे डॉ चिन्मय पण्ड्या
- Betul News Eternal Religion: सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आना होगा: गावंडे
- Betul Samachar: कन्याओं के पैर पखारकर, भोजन कराकर किया रामोत्सव का समापन
- Betul Samachar: अमन खान होंगे महाराष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित
- Central Railway Camp: सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का एक दिवसीय शिविर आज
- Bcom Final Year Exam: 750 विद्यार्थियों की रुकी हुई मार्कशीट एनएसयूआई के प्रयास से वितरित होना शुरू, 15 दिन पहले कर चुके हैं प्रदर्शन
- Rahul Gandhi: राहुल गांधी को डरो मत की हमदर्दी, चौक-चौराहों पर कांग्रेसियों के फ्लैक्स चर्चा का केंद्र बने
- Government Hospital Betul: एक करोड़ में तैयार होगी जिला अस्पताल में आईपीएच लैब, एक छत के नीचे सभी जांच की मिलेगी सहूलियत
- Green Vegetables Price: नींबू के दामों से छूटे पसीने, दस रुपए का एक सुनकर ही कतरा रहे ग्राहक, हरी सब्जियों के भी बढ़े दाम, आलू-प्याज से राहत
- Wheat MSP Price: 900 रुपए तक गिरे गेंहू के दाम, इतना मिल रहा समर्थन मूल्य, 1 अप्रैल से होगीं खरीदी
- MP Board: 5 वीं के विद्यार्थियों को थमा दिया 8 वीं का प्रश्र पत्र, जिला शिक्षा केन्द्र की लापरवाही उजागर, देरी से हुई परीक्षा
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 29 मार्च 2023
- MP Assembly Elections: आनलाइन सर्वे में खुद को श्रेष्ठ बताकर छुटभैयों की विधानसभा दावेदारी!
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 29 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Organ Donation News: बोथरा परिवार की पहल: जीवनदानी अग्रवाल परिवार को महर्षि दधिचि सम्मान देकर जाहिर की कृतज्ञता
- Betul Today News: आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना भगवान श्रीराम के बिना अधूरी, गांव-गांव लगाए जा रहे भगवा ध्वज
- Betul News Anganwadi: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल रैली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- Betul News Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर कन्याओं का किया पूजन
- Betul News Svaasthy Shivir : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 68 मरीजों को मिला लाभ
- Betul Samachar: शिवराज सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने निकाली रैली
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 28 मार्च 2023
- Ladli Bahna Yojana KYC: केवायसी का सर्वर बना लाड़ली बहना की राह का रोड़ा, अब तक 18 हजार आवेदन जमा
- Betul Samachar: नवरात्रि में ऑटो मोबाईल सेक्टर से बूम गायब, रजिस्ट्री भी सामान्य, बारिश की वजह से फसल कटाई में देरी ने छीनी बाजार की रौनक