
Bhains Ka Baccha: बैतूल। चिचोली ब्लॉक में स्थित ग्राम देवपुर कोटमी के कोटमी ढाना में दो पैर वाला भैंस का जन्मा बच्चा कौतुहल का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे है। यह खबर अन्य गांवों तक पहुँच गई है। जानकारी के मुताबिक ढाना के सोनू पिता घमरसा उइके की भैंस ने शुक्रवार सुबह इस पाड़े को जन्म दिया। ग्राम के ही रामदीन उइके बताते हैं कि वैसे तो यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि उसके आगे के दोनों पांव ही नहीं है। बच्चे के केवल पीछे के दो पांव हैं।

ग्रामीणों के अनुसार बच्चे का जन्म भैंस की गर्भावस्था पूर्ण होने के बाद सामान्य रूप से हुआ है। इसके चलते किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि बच्चा इस विचित्र रूप में जन्मेगा। लेकिन, इस तरह के बच्चे के जन्म लेने पर सभी को बेहद आश्चर्य हो रहा है। बच्चा वैसे तो सभी गतिविधियां कर रहा है, लेकिन आगे के दोनों पांव नहीं होने से अपने पांव पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। वह अपने पांव पर खड़े होने की कोशिश करते हुए कभी खूब ताकत लगाता है तो कभी थक कर चूर होकर फिर कोशिश छोड़ देता है।
Read Also: Viral Video: समुद्र में तैरती दिखी गुलाबी रंग की डॉल्फिन, इस रहस्यमयी नजारे को देखकर हर कोई हो गया हैरान
इधर भैंस द्वारा मात्र दो पांव के बच्चे को जन्म देने की खबर जैसे ही लोगों को लगी तो लोगों का हुजूम सोनू उइके के घर उमड़ने लगा है। सुबह से लगातार लोगों की आवाजाही चल रही है। आसपास के गांवों से भी कई लोग उसे देखने पहुंचे। वहीं लोग अपनी-अपनी समझ के अनुसार ऐसा क्यों हुआ उसकी संभावना भी जता रहे हैं। यही नहीं तरह-तरह की चर्चा भी उस बच्चे को लेकर चल रही है। अधिकांश लोग इस बात को लेकर चिंतित भी हैं कि जब बच्चा अपने पांव पर खड़ा ही नहीं हो पाएगा तो वह कैसे जी सकेगा।

यहां देखें वीडियो…
विशेषज्ञों ने बताया यह कारण
इस संबंध में पशु चिकित्सक डॉ. कमलेश डेहरिया का कहना है कि ऐसा बहुत रेयर मामलों में होता है। इसे तकनीकी रूप से जेनेटिक मालपावर मेशन कहा जाता है। इस बच्चे के दो पांव विकसित ही नहीं हो पाए हैं।
Read Also: Magarmach ka video: मगरमच्छ की खाल पहनकर असली मगरमच्छ के सामने कूद पड़ा ये शख्स, फिर मगरमच्छ….
Latest News
- Ramu Tekam Betul : रामू टेकाम का प्रदेश की राजनीति में बढ़ा कद, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 1 अप्रैल 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Samachar: कैलाश धोटे को कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष की कमान, विक्रम वैद्य के लगातार अस्वस्थ्य रहने से भाजपा ने सौंपी अस्थाई जिम्मेदारी
- CM Shivraj In Betul: मुख्यमंत्री के दौरे पर संशय के बादल! कुजबा का दौरा रद्द, जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ फिर किया पुलिस ग्राउंड का निरीक्षण
- Betul BJP: भाजपा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं रीति- नीति से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओ ने ली सदस्यता
- Akhand Hanuman Chalisa: जामसांवली के पूज्य श्री महाराज जी के सानिध्य में हो रहा 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ
- Betul Samachar: धरनारत कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर और डीपीओ को सौंपा ज्ञापन
- Betul Today News: श्रीमती ग्यारसी बाई गर्ग का निधन
- Betul Today News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बगलामुखी मंदिर में संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह, विशाल भंडारे के साथ नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ समापन
- Balaji Engineering College: बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन
- Betul Samachar: रामनवमी पर निकली एतिहासिक भव्य शोभायात्रा, जनप्रतिनिधि भजनों पर जम कर थिरके, झांकिया रहीं आकर्षण का केन्द्र
- Betul News: घर घर राम, घर घर सीता, कौशल्या हर माता, दशरथ हर पिता, नन्हे-मुन्ने बने राम और सीता
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 31 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Today Samachar: शासकीय सेवारत पुत्र को न्याय दिलाने वृद्ध माता-पिता ने घर त्यागा, 10 दिनों से भटक रहे सड़कों पर, शुक्रवार का दिन जिला पंचायत के हनुमान मंदिर पर बीता
- Betul Suicide News: भाई को कॉल कर बताई लोकेशन और कूद गया मालगाड़ी के सामने, आरपीएफ-पुलिस को दो बजे मिली सूचना फिर भी सुबह तक शव को नहीं लाया अस्पताल
- Betul Congress News: अडानी को बचाने पीएम ने लोकतंत्र का गला घोटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हेमंत ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर उठाए कई सवाल
- Betul Samachar: राजस्व विभाग की नाकामी: दो साल में भी तीन किमी मार्ग का नही कर पाया सीमांकन, बिना सीमांकन के ठेकदार बना रहा आड़ी–तिरछी सड़क
- 24 Kundiya Gayatri Mahayagya: गायत्री स्वावलम्बन सेवा साधना केंद्र का भूमिपूजन करने आएंगे डॉ चिन्मय पण्ड्या
- Betul News Eternal Religion: सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आना होगा: गावंडे
- Betul Samachar: कन्याओं के पैर पखारकर, भोजन कराकर किया रामोत्सव का समापन