
Betul Weather Update: बैतूल। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ गई है और ठंड के तेवर बढऩे लगे है। नए वर्ष में जिलेवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हवाओं की दिशा में बदलाव आने और उत्तर भारत से ठंडी हवाएं चलने के कारण जिले में न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। तापमान कम होते ही ठंड के तेवरों में बढ़ोत्तरी हो गई। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। गुरूवार का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया है।
जबकि बुधवार का तापमान 13.5 डिग्री था। दिन में ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई और तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसका असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग भोपाल ने गुरूवार को जारी की गई एडवायजरी में बताया कि 31 और 1 जनवरी को तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कुछ दिन तक तापमान में कमी आने और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर माह में बहुत अधिक कड़ाके की ठंड देखने को नहीं मिली है। इस वर्ष ठंड के सीजन में सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री पर पहुंचा था। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई।
बदलते मौसम से फसलों पर असर
तापमान में कमी और बढ़ोत्तरी होने के कारण फसलों पर भी असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाने से फसलों की बढ़वार रूक गई। अब अचानक मौसम बदलते ही तापमान में गिरावट आ गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि रबी फसल के लिए अधिक तापमान नुकसानदायक है। फसलों के लिहाज से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम होना चाहिए, लेकिन दिसम्बर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि तापमान कम होने से फसलों को फायदा होगा।
Latest News
- Betul Samachar: नवरात्रि में ऑटो मोबाईल सेक्टर से बूम गायब, रजिस्ट्री भी सामान्य, बारिश की वजह से फसल कटाई में देरी ने छीनी बाजार की रौनक
- MP Congress: लांगड़े प्रदेश महासचिव बने, पहली बार बैतूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
- Betul Vishwa Hindu Parishad: विषम परिस्थिति में धर्म परिवर्तन नहीं करने वाले सम्मान के पात्र, खाडक़ुंड में रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न
- Betul Hanuman Janmotsav News: धूमधाम से निकलेगी हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समितियों की बैठक संपन्न
- Board Exam Betul: बोर्ड परीक्षा से गायब बच्चों को ढूंढने पहुंचे शिक्षक: कोई महुआ बीन रहा था तो कोई काट रहा था फसल, किसी को नींद से जगाकर परीक्षा दिलाई
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 28 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul News Ramotsav program: राम राज्य आज की आवश्यकता, विहिप का रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न
- Betul News Ambedkar Jayanti: बाबा साहब अंबेडकर जयंती कार्यक्रम पर की चर्चा
- Betul News Child Protection : ‘बाल संरक्षण एवं बाल तस्करी’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
- Betul News Chaitra Navratri : जीवन में अपनी इच्छाओं को घटाने से मिलती है मन को शांति: धर्म पथ गामिनी देवी पूजा किशोरी
- Betul Vishwa Hindu Parishad: विश्व हिंदू परिषद भीमपुर प्रखंड की बैठक आयोजित
- Betul Shree Ram Shobhayatra : पाथाखेड़ा में होगा श्रीराम शोभायात्रा का भव्य आयोजन
- Betul College News : गांव-गांव में चलाया गया कॉलेज चलो अभियान
- Betul Tragic Accident : ट्रक ने मासूम को रौंदा, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
- Betul News: संचालक टीकाकरण ने किया बैतूल जिले का भ्रमण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा