आई स्पेशलिस्ट डॉ विनोद बर्डे ने आंख निकालने की सफल सर्जरी

Betul Today News: बैतूल। जिला अस्पताल बैतूल के चिकित्सा जगत के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। यहां पहली बार किसी मृत देह से आंखें निकालने के लिए सर्जरी की गई। इस सफल सर्जरी को अंजाम दिया यहां पदस्थ डॉ विनोद बर्डे ने। महज दस मिनट की सर्जरी से 65 वर्षीय बुजुर्ग की आंखे निकाली गई। यह आंखे किसी के अंधेरे जीवन में रोशनी बिखेरेगी। बुजुर्ग की आंखे निकालने के लिए उनके बेटे ने सहमति दी और उसके बाद अस्पताल में ऑपरेशन की तैयारियां पूरी की गई। 65 वर्षीय बुजुर्ग की आंखों से किसी की अंधेरी दुनियां को जल्द ही रोशनी मिल जाएगी। जिले में पहली बार किसी नेत्रदानी की आंखे निकाली गई जो जिला अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उपचार के लिए ला रहे थे अस्पताल, रास्ते में टूटी सांसे
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महादेव पिता भंगी बुनकर की तबियत बिगडऩे पर उन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान बैतूलबाजार के पास उनकी सांसे थम गई। श्री बुनकर का बेटा सुनील उन्हें जिला अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग महादेव बनकर की इच्छा नेत्रदान करने की थी, इसी वजह से सुनील ने केजवल्टी में ड्यूटी डॉक्टर से नेत्रदान करवाने के लिए जानकारी ली। ड्यूटी डॉक्टर ने डॉ विनोद बर्डे को इस संबंध में जानकारी दी और इसके बाद आई डोनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए डॉ बर्डे ने आधा घंटे का समय मांगा। आधा घंटे में तैयारियों के बाद बुजुर्ग की आंखे सर्जरी कर निकाली गई। आई डोनेशन के लिए मृतक के बेटे सुनील द्वारा सहमति दी गई।
ये भी पढ़ें- Betul Politics : हल्दी कुमकुम के बहाने सक्रिय हुई राजनैतिक पार्टियां, टिकट के सम्भावित दावेदारों की पत्नियां भी पहली बार बढ़चढक़र हो रहीं शामिल
निधन के बाद 6 घंटे तक निकाली जाती है आंखे
डॉ विनोद बर्डे ने बताया कि आई डोनर की आंखे निधन के 6 घंटे के अंदर निकालनी होती है। श्री बुनकर के निधन के दो घंटे में ही आंखे निकालने के लिए सर्जरी कर ली गई थी। जिले में आई डोनेशन के लिए सैकड़ों लोगों ने अपने फार्म जमा किए है, उनमें से कुछ का निधन भी हो चुका है। आई डोनेट करने वाले के निधन के बाद आंखे निकालने के लिए परिजनों की सहमति भी आवश्यक होती है, बिना सहमति शव से आंखें निकालना संभव नहीं है। संभवत: यही वजह है कि कई बार आई डोनेट करने वाले की आंखे किसी जरुरतमंद को नहीं मिल पाती। जिला अस्पताल में पहली बार किसी डोनर की आंखे निकाली गई है।
सौ से अधिक आई डोनर्स की सर्जरी से निकाली आंखे

डॉ विनोद बर्डे के लिए जिले में पदस्थापना के बाद यह पहला मौका था जब किसी की आंखें सर्जरी कर निकाली गई है। उन्होंने बताया कि इंदौर और बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान उन्होंने सौ से अधिक आई डोनर्स की आंखे सर्जरी कर निकाली है। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी में मुश्किल से दस मिनट का वक्त लगता है। आंखों की सर्जरी से पहले कुछ सावधानियों एवं अनिवार्यता पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आई डोनेशन के लिए मृतक की आंखें बंद होनी चाहिए। आंख बंद न होने पर आंखे ड्राय हो जाती जिनका उपयोग संभव नहीं हो पाता। इसके अलावा यदि किसी आई डोनर मृत्यु घर पर होती है तो अस्तपाल पहुंचाने के दौरान उसकी आंखों पर रुई का फाहा गीला करके रखना चाहिए, ताकि नमी बरकरार रहे। मोतिया बिंद के ऑपरेशन होने के बाद भी आंखों का उपयोग संभव है।
आंखों निकालने के बाद उन्हें एक साल्यूशन में रखा जाता है। साल्यूशन की वैधता दो दिन से लेकर एक माह तक की होती है। इस साल्यूशन के अंदर आई बैंक में आंखों को रखा जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में आई बैंक नही होने की वजह से बुजुर्ग की आंखों की सर्जरी के बाद भोपाल आई बैंक भेज दिया गया है। लंबे समय से बीमार, आईसीयू में भर्ती रहने के दौरान मृत्यु, ऑक्सीजन लगे होने के दौरान मृत्यु या गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, एचआईवी या अन्य से ग्रसित आई डोनर के निधन के बाद उनकी आंखे नहीं निकाली जाती है। डॉ बर्डे ने बताया कि डोनेट की गई आंखे किसे लगाई जाती है यह गोपनीय रखा जाता है।
ताजा खबरें…
- Georgette kurti design 2023 : जॉर्जेट कुर्ती के फैब्रिक से नहीं महसूस होगी उलझन, किसी भी इवेंट के लिए है बेस्ट ड्रेस का ऑप्शन
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 25 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Chaitra Navratri 2023 : नवरात्र का पांचवा दिन, ऐसे करें मां स्कंदमाता की पूजा, थाली में याद से रख लें…
- Sabudana Aloo Paratha Recipe : नवरात्रि व्रत में बनाएं साबूदाना के पराठे, सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा
- Funny Jokes in Hindi : जिधर भी जाओ किस्से बीवी के हैं, कोई ला कर रो रहा है तो कोई लाने के लिए रो रहा है…पढ़े मजेदार जोक्स
- Intresting GK Question: वकील के बेटे का एक्सीडेंट हो गया, उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टर ने आते ही कहा ये तो मेरा बेटा है! बताओ कैसे?
- Inspirational Quotes : विद्या का अंतिम लक्ष्य चरित्र निर्माण होना चाहिए
- Sarni PowerHouse Scrap Kand : स्क्रैप कांड में पहले हुआ निलंबन, फिर तबादला, अभियंताओं में मचा हड़कंप, सुरक्षा अधिकारी से लेकर संबधित अभियंता तक सभी पर हुई तबादले की कार्रवाई
- Betul News: दूध देरी से लेकर आया तो बेचने वाले की कर दी पिटाई, थाने पहुंचा मामला इधर युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में खाना हो मीठा, तो बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा
- Intresting GK Question: जिंदा रहने पर दफना दिया जाता है और मर जाने पर निकाल दिया जाता है! बताओ क्या?
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 24 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Crime News: पति ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर की थी पत्नि की हत्या, हनुमानडोल के पास महिला का आरी से काटा था सिर
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 23 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Borewell News : जब तक प्रशासन नहीं आ जाता मैं यहीं बैठा हूं ! मैं तन्मय का पापा बोल रहा हूं, छावल के खेत में खुला पड़ा है बोर
- Betul Accident News : कार और ट्रक की भिड़ंत, 4 लोग घायल, खेड़ीसांवलीगढ़ के पास हुआ हादसा
- Inspirational Quotes : खाली दिमाग को खुला दिमाग बना देना ही शिक्षा का उदेश्य है।
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 22 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Funny Jokes in Hindi : संता कार धो रहा था! तभी पास से आंटी गुजरी और पूछा, कार धो रहे हो? संता का जवाब सुनकर नही रूकेगी हंसी
- Intresting GK Question: किस जंगली जानवर के शरीर में सबसे ज्यादा खून होता है?
- Vrat Special Aloo Tikki : नवरात्रि में उपवास के लिए बनाएं स्पेशल आलू टिक्की
- Satpuda Power Plant Update : कर्नाटका की कंपनी पॉवर प्लांट को रोज लगा रही थी लाखों का चूना, पुलिस ने पकड़ी गड़बड़ी, सीएचपी के अधिकारियों की अब ईओडब्ल्यू से कर रहे शिकायत