
Betul Samachar: बैतूल। पिछले तीन चार दिनों से मावठा छाया है, जिसके कारण चने की फसल पर इल्लियां लगने का खतरा बढ़ गया है। इल्लियों का प्रकोप बढ़ता है तो चने की फसल को नुकसान होने की संभावना रहेगी। मावठे के कारण तापमान बढऩे से गेंहू की फसल की भी ग्रोथ रूक सकती है। मैडूस साईक्लान के कारण जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। तीन-चार दिनों से मावठा छाया है। जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में मावठे की बारिश भी हुई। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन लंबे समय तक बादल छाने के कारण दलहनी फसलों को नुकसान की संभावना अधिक बढ़ गई है।
कृषि वैज्ञानिकों कहना है कि बारिश से फसलों को फायदा होगा, लेकिन मावठे से चने सहित अन्य दलहनी फसलों को नुकसान की संभावना अधिक है। बादल छाने पर चने की फसलों में इल्लियों का प्रकोप बढ़ सकता है। किसानों को चने की फसल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इल्लियों के प्रकोप होने की स्थिति में किसान कीटनाशक दवाओं का स्प्रे कर फसल को इल्लियों से बचा सकते है। मावठा छाए रहना चने की फसल के लिए नुकसानदायक है। चने की फसल के अलावा तुअर की फसल पर भी रोग और इल्लियों का प्रकोप बढऩे की संभावना बनी है। इल्लियों का प्रकोप बढ़ा तो किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हालांकि अभी मौसम के कारण फसलों को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ऐसे ही मौसम बना रहा तो नुकसान की संभावना बनी रहेगी।
Read Also: पं. प्रदीप मिश्रा के शिवपुराण स्थल पर चमत्कार, टेंट पर दिखी शिवलिंग की आकृति, श्रद्धालुओं ने आस्था स्वरूप किए भजन
तापमान बढ़ने से गेंहू की फसल पर पड़ेगा असर
बैतूलबाजार कृषि वैज्ञानिक व्हीके वर्मा ने बताया कि तापमान बढऩे से गेहंू की फसल पर असर देखने को मिल सकता है। बादलों के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ गया है। जिले का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री पर चल रहा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ता तापमान गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। तापमान बढऩे की स्थिति में गेहूं की फसल की ग्रोथ रूक जाएगी। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है। गेहूं की फसल के लिए कम तापमान की आवश्यकता है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि फसल के लिए 15 डिग्री से कम और इधर अधिकतम तापमान 25 डिग्री से कम होना चाहिए।
इनका कहना…
बादल छाने के कारण चने की फसल में इल्लियों का प्रकोप बढऩे की अधिक संभावना है। बारिश से फसलों को फायदा होगा। तापमान बढऩे से गेहूं की फसल की ग्रोथ रूक सकती है।
व्हीके वर्मा, कृषि वैज्ञानिक, बैतूलबाजार
Latest News
- Georgette kurti design 2023 : जॉर्जेट कुर्ती के फैब्रिक से नहीं महसूस होगी उलझन, किसी भी इवेंट के लिए है बेस्ट ड्रेस का ऑप्शन
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 25 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Chaitra Navratri 2023 : नवरात्र का पांचवा दिन, ऐसे करें मां स्कंदमाता की पूजा, थाली में याद से रख लें…
- Sabudana Aloo Paratha Recipe : नवरात्रि व्रत में बनाएं साबूदाना के पराठे, सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा
- Funny Jokes in Hindi : जिधर भी जाओ किस्से बीवी के हैं, कोई ला कर रो रहा है तो कोई लाने के लिए रो रहा है…पढ़े मजेदार जोक्स