Betul Samachar : (बैतूल)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हन पर आगामी 13 मार्च को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ेऔर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन का घेराव किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल भोपाल पहुंचेंगे। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने जानकारी देते हुए बताया है कि 13 मार्च को दोपहर में सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे, यहां से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में राजभवन की ओर विशाल मार्च निकाला जाएगा।
श्री वागद्रे ने बताया कि भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपीटलिज्म की नीति से गहराए आर्थिक संकट, गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में है। देश में बड़ती हुई महंगाई और प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। भाजपा की नीतियों के कारण परेशान किसानों, बेरोजगारों की आवाज को उठाने के लिए राजभवन का घेराव और विशाल मार्च का आयोजन किया गया है। श्री वागद्रे ने जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष, मोर्चा, संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ समेत स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस के घेराव कार्यक्रम में 13 मार्च को भोपाल पहुंचने का आग्रह किया।