
Betul samachar: बैतूल। पुलिस हत्या और अन्य गंभीर मामलों का खुलासा कर वाहवाही लूटने में लगी है। असलियत यह है कि चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों को देखे तो कहा जा सकता है कि हमारा जिला किस पायदान पर है। यदि हालिया वर्ष की ओर नजर दौड़ाए तो पुलिस की भद्दी पिटना तय है, क्योंकि एक वर्ष में चोरी की घटनाओं में बड़ी वृद्धि पुलिस की नाकामयाबियों की ओर इशारा कर रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि चोरी का ठीकरा पुलिस ने खुद चोरी का शिकार हुए लोगों पर ही फोड़ डाला। कई मामले तो ऐसे हैं, जिनमें चोरी की रिपोर्ट ही नहीं लिखी। एक मामले में तो शिक्षक को अपने परिवार सहित चोरों को पकडऩे के लिए धरने पर बैठना पड़ गया।
बैतूल जिले में यदि अपने काम से लोगों को बाहर जाना है और यदि घर में ताला लगा हो तो भूलकर भी ऐसा नहीं करने की सलाह दी जा रही है। यह बात कोई और नहीं बल्कि जिले के लोग कहते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह कहना इसलिए लाजमी है, क्योंकि जिले में डगडग लूटरे, पग-पग चोर की कहावत चरितार्थ हो रही है। इसकी बानगी बीते वर्ष 2022 में देखने को मिली है। चोरी की वारदातों ने पूरे जिले में इस कदर हल्ला मचाया है कि पुलिस की जमकर किरकिरी हुई है। सबसे अधिक चर्चा बैतूल शहर में हुई है। इसके बावजूद पुलिस ने अपनी गलती मानने के बजाए ठीकरा आम लोगों पर ही फोडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Read Also: Bhains Ka Baccha: भैंस ने दिया दो पैर वाले अनोखें बच्चे को जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
पूर्व सांसद के क्षेत्र में चोरी का मामला सीएम हाउस तक पहुंचा
पुलिस के आला अधिकारी चाहे तमाम दावे कर ले कि जिले में आपराधिक गतिविधियां कम हुई हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि वर्ष 2022 में जिस तरह से चोरियों की घटना में इजाफा हुआ है। यह पुलिस के मुंह पर करारा तमाचा कहा जा सकता है। सबसे अधिक सूर्खियां पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के गृह मोती वार्ड में रही। यहां एक साथ कई चोरियां होने के बाद महिलाओं ने पुलिस की रात्रिगश्त पर सवालियां निशान खड़े कर हाथों में डंडा लेकर रात्रि गश्त की। उन्हें पुलिस की गश्त पर भरोसा नहीं था।
भयभीत लोगों ने डंडा लेकर जब गश्त शुरू की तो यह मामला सीएम हाउस तक पहुंचा। खुद मुख्यमंत्री को वीसी लेकर अधिकारियों से सवाल जवाब करना पड़ गया। इसके बावजूद अभी भी यहां पर हुई कुछ चोरियों का खुलासा नहीं हो पाया है। इसके अलावा सदर डॉन बास्को, चंद्रशेखर वार्ड में भी हुई चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों का पुलिस से विश्वास कम हो गया है।
Read Also: Shocking Video: मंदिर में महिला से हैवानियत का वीडियो आया सामने, लात मारे, जड़े थप्पड़, फिर बाल पकड़कर भी घसीटा, वायरल हो रहा वीडियो
आंकड़े बता रहे चोरी की घटनाओं में कितना इजाफा हुआ
पुलिस के आलाधिकारी संगीन अपराधों में घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए बिना समय गवाए मौके पर पहुंच जा रहे, लेकिन जिनके घर लाखों रुपए की चोरी हुई, वहां का निरीक्षण करने केवल एका-दुक्का बार ही पहुंचे। इसी वजह शहर और जिले में हुई कई चोरियों की घटना का आज तक खुलासा नहीं हो पाया। आंकड़े पर भी नजर दौड़ाए तो स्थिति स्पष्ट है कि बीते वर्ष 2022 में 381 चोरी की घटनाएं हुई हैं। वर्ष 2021 में 369 और 2020 में 333 चोरी की घटनाएं हुई। यदि बरामदगी का प्रतिशत देखे तो इस वर्ष महज 89.365 प्रतिशत चोरी पकड़ाई है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरी की घटना के लिए बीता वर्ष पुलिस के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है।
Read Also: Saand ka video: आपस में लड़ रहे दो सांडों का बीच-बचाव करने पहुंचा शख्स, हो गया ऐसा हाल…
तीन वर्ष में चोरी के तुलानात्मक आंकड़े
वर्ष | कुल प्रकरण | निराकृत | चोरी की राशि | बरामदगी | प्रतिशत |
2020 | 333 | 249 | 21368963 | 16206691 | 75.842 |
2021 | 369 | 323 | 18477163 | 21766213 | 117.8 |
2022 | 381 | 319 | 21027290 | 18791030 | 89.365 |
Latest News
- Georgette kurti design 2023 : जॉर्जेट कुर्ती के फैब्रिक से नहीं महसूस होगी उलझन, किसी भी इवेंट के लिए है बेस्ट ड्रेस का ऑप्शन
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 25 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Chaitra Navratri 2023 : नवरात्र का पांचवा दिन, ऐसे करें मां स्कंदमाता की पूजा, थाली में याद से रख लें…
- Sabudana Aloo Paratha Recipe : नवरात्रि व्रत में बनाएं साबूदाना के पराठे, सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा
- Funny Jokes in Hindi : जिधर भी जाओ किस्से बीवी के हैं, कोई ला कर रो रहा है तो कोई लाने के लिए रो रहा है…पढ़े मजेदार जोक्स
- Intresting GK Question: वकील के बेटे का एक्सीडेंट हो गया, उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टर ने आते ही कहा ये तो मेरा बेटा है! बताओ कैसे?
- Inspirational Quotes : विद्या का अंतिम लक्ष्य चरित्र निर्माण होना चाहिए
- Sarni PowerHouse Scrap Kand : स्क्रैप कांड में पहले हुआ निलंबन, फिर तबादला, अभियंताओं में मचा हड़कंप, सुरक्षा अधिकारी से लेकर संबधित अभियंता तक सभी पर हुई तबादले की कार्रवाई
- Betul News: दूध देरी से लेकर आया तो बेचने वाले की कर दी पिटाई, थाने पहुंचा मामला इधर युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में खाना हो मीठा, तो बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा
- Intresting GK Question: जिंदा रहने पर दफना दिया जाता है और मर जाने पर निकाल दिया जाता है! बताओ क्या?
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 24 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Crime News: पति ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर की थी पत्नि की हत्या, हनुमानडोल के पास महिला का आरी से काटा था सिर
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 23 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Borewell News : जब तक प्रशासन नहीं आ जाता मैं यहीं बैठा हूं ! मैं तन्मय का पापा बोल रहा हूं, छावल के खेत में खुला पड़ा है बोर
- Betul Accident News : कार और ट्रक की भिड़ंत, 4 लोग घायल, खेड़ीसांवलीगढ़ के पास हुआ हादसा
- Inspirational Quotes : खाली दिमाग को खुला दिमाग बना देना ही शिक्षा का उदेश्य है।
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 22 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Funny Jokes in Hindi : संता कार धो रहा था! तभी पास से आंटी गुजरी और पूछा, कार धो रहे हो? संता का जवाब सुनकर नही रूकेगी हंसी
- Intresting GK Question: किस जंगली जानवर के शरीर में सबसे ज्यादा खून होता है?
- Vrat Special Aloo Tikki : नवरात्रि में उपवास के लिए बनाएं स्पेशल आलू टिक्की
- Satpuda Power Plant Update : कर्नाटका की कंपनी पॉवर प्लांट को रोज लगा रही थी लाखों का चूना, पुलिस ने पकड़ी गड़बड़ी, सीएचपी के अधिकारियों की अब ईओडब्ल्यू से कर रहे शिकायत
- Sarni Power Plant : कर्नाटका की कंपनी पॉवर प्लांट को रोज लगा रही थी लाखों का चूना, जांच हुई तो होगा बड़ा खुलासा
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 21 मार्च 2023
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 21 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Funny Jokes in Hindi : लड़का – देखो मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूँ! लड़की – क्या लाये हो?….पढ़ें मजेदार जोक्स
- Interesting Gk Question : 100 के नोट के छुट्टे करो, जिसमें 10 का नोट ना हो, और नोट सिर्फ 10 हो? बताओ कैसे करोगे!
- Betul Samachar: तहसीलदारों की सामूहिक हड़ताल, सरकारी वाहन भी छोड़ा, वाट्सऐप ग्रुप से बाहर हुए, ओलावृष्टि सहित कई काम बुरी तरह प्रभावित
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 20 मार्च 2023
- Betul Collector News: कलेक्टर के अल्टीमेटम के बाद भी अस्पताल भवन निर्माण पूरा नहीं, फायर एनओसी के कारण अटका है हैण्डओवर की कार्रवाई
- Funny Jokes in Hindi : रमेश (नौकर से) – जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं?…पढ़ें मजेदार जोक्स
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 20 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Inspirational Quotes : खुद की उन्नति में इतना समय लगा दो, कि किसी और की निंदा का समय ही ना हो
- Betul Today Accident: खड़े ट्रक से टकराई बस, 10 घायल, तीन गंभीर
- Funny Jokes in Hindi : संता ने बंता को थप्पड़ मारा, बंता ने ऐसा बोला जिसको पढ़कर… हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
- Betul Medical College : मेडिकल कॉलेज के लिए अभी भी 12 एकड़ अदद जमीन की जरूरत, नई बिल्डिंग में अस्पताल शुरू होने के बाद कॉलेज की राह कठिन
- Betul Bypass : भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया बायपास का भूमिपूजन, पहली बार एकसाथ दिखाई दिए सांसद-विधायक
- Sarni New Power Plant: सारनी में 660 मेगावॉट यूनिट लगने का रास्ता साफ, रंग लाए पंडाग्रे के प्रयास, पावर जनरेटिंग कंपनी ने एनटीपीसी को 55 करोड़ हस्तांतरित किए
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 18 मार्च 2023
- Funny Jokes in Hindi : पत्नी- चलो ना जी आज कोई डरावनी फिल्म देखते है। पति ने कुछ ऐसा बोला जिसको पढ़कर… हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप