
Betul Politics: मुलताई। जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये पकड़ाये हो उस पार्टी के लोगों से के मुंह से सुचिता और ईमानदारी की बात अच्छी नही लगती है। आज भी नगर पालिका एवं जनपद के भ्रष्ट अधिकारियों को जिस पार्टी के अध्यक्ष एवं नेताओं का सरंक्षण प्राप्त हो उनकों किसी से सवाल पूछना शोभा नही देता है। यह बात पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने पत्रकारवार्ता में कही।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तो सभी के लिए 100 रूपये प्रतिमाह बिल कर दिया था किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार एक ही व्यक्ति को एक महीने में 100 यूनिट दूसरे महीने में 120 यूनिट तीसरे महीने में 135 यूनिट चौथे महिने में 150 यूनिट का बिल देकर गरीब जनता का खून चूस रही है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने तो जिले की सभी नगरीय निकायों के लिए मुलताई, आमला, बैतूल, आठनेर आदि सभी के जल आवर्धन योजना के लिए करोड़ों रूपये दिये। भाजपा के 30 साल के शासन में भाजपा के सांसदों ने क्या किया ?
पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि 15 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ ने ट्युबवैल खनन एवं पानी के लिए प्रदेश मेें बैतूल जिले को सबसे ज्यादा पैसा दिया और काम करवाये। कमलनाथ ने 32 करोड़ करोड़ की लागत से मुलताई-बोरदेही मार्ग केन्द्रीय निधि से बनाया। नागपुर से बैतूल तक का फोरलेन जिसकों दस साल हो गये आज भी चकाचक है। भाजपाई नेता आज भी बैतूल से ईटारसी तक फोरलेन नही बना पाये और सवाल पूछने में इन्हें शर्म नही आती है। आज 30 सालों से भाजपा के सांसद है आमला से विधायक है इनके समय में एक भी ट्रेनों का मुलताई में स्टापेज नही करा पाये जो महानदी और दादाधाम चलती थी वह बंद हो गई।
ये भी पढ़ें- Betul Politics: कांग्रेस नेता हेमन्त वागद्रे का भाजपा पर बड़ा पलटवार, बोले- महंगी रेत, कलेक्ट्रेट और जेल की जमीन बेचने पर बोलकर तो दिखाएं
सारणी पाथखेड़ा को उजाड़ दिया। नये पावर हाउस और खदानें नही खुलवाई, व्यापारियों ने एक महीने तक हड़ातल की। सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नही दिया। भला किया है तो सिर्फ अडानी, अंबानी जैसे बड़े-बड़े लोगों का। इनको धीरे-धीरे पूरा देश बेच देगे, पूरे देश के संसाधनों पर एक दिन इनका कब्जा होगा। कमलनाथ जी ने गौशालाए खोली इन्होंने चारा की राशि देना बंद कर दिया। इन्होंने मांस निर्यात में भारत को आठवें से पहले स्थान पर ला दिया। यह इनकी उपलब्धि है। भाजपा ने दी है तो महंगाई 400 का सिलेण्डर 1100 में कर दिया। 70 का पेट्रोल 110 में कर दिया। भला हुआ है तो भाजपा नेताओं का, इन्ही का विकास हुआ है। भाजपा ने पूरे देश में कार्यालय बना लिये। राष्ट्र को उद्योगपतियों को बेचने वाले के मुहंँ से राष्ट्रपे्रम की बात करना शोभा नही देता।
कोरोना काल में आपदा को अवसर बनाकर दोनों हाथ से लूटने वाले भाजपा के ही नेता लोग है। यहां तक कि प्रशासन को इनके इलाज के रेट फिक्स करने पड़े। वहीं कांग्रेसियों द्वारा फ्रि ऑक्सीजन सिलेण्डर, रेमडीसिवर एवं अन्य दवाईयां मुहैया कराई गई।
ये भी पढ़ें- Betul Politics: जी-10 के टिकट दावेदारों की एकजुटता से बढ़ी सरगर्मी, भाजपा से जुड़े आदिवासी नेताओं ने बैठक में एक स्वर में कहा- उन्हीं में से किसी को मिले टिकट
यहां तक कि चिता जलाने हेतु लकड़ी भी मुलताई से बैतूल भेजी गई। यह तो वही बात हुई कि सूप बोले तो बोले चलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद। भाजपाईयों को सोचना चाहिए कि उनके द्वारा प्रजातंत्र का गला घोटकर नौ राज्यों में अनैतिक रूप से सरकार बनाई गई है ये सभी जानते हैं कि कैसे-कैसे दबाव एवं संवैधानिक संस्थाओं का दूरूपयोग भाजपा कर रही है। यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नही है। भाजपा झूठ बोलने में माहिर है प्रदेश के मंत्रियों का उनके रिश्तेदारों का कर्जा माफ हुआ है। यदि यह षडय़ंत्र और लाखों का भी कर्जा माफ हो जाता।
30 वर्षों से बैतूल जिले में सांसद भाजपा का आमला में 30 वर्षों से विधायक भाजपा का केंद्र में भाजपा की सरकार और विगत 18 वर्षों से मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की भाजपा सरकार है पूरे देश में प्रदेश में उद्योग धंधे व्यापार सब चौपट हो गए हैं महंगाई के दाम आसमान छू रहे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाने का तेल, रेत, सीमेंट, लोहा सभी महंगे हो गए हैं और महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। रोज नई-नई झूठी घोषणा प्रदेश के मुखिया द्वारा की जाती है।
किसान अपनी फसल के सही दाम के लिए जगह-जगह चक्कर लगा रहा है बोनी के समय सही समय पर उसे खाद बीज उपलब्ध नहीं होता है और बिजली कटौती के चलते फसलें चौपट हो रही है आज किसान को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलने के कारण वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है किसानों को अपनी फसल बीमा के लिए सडक़ों पर आंदोलन करना पड़ता है जब उसकी फसल पक कर तैयार होती है तो प्रदेश में बिचौलियों का राज हो गया है जिसके कारण किसान को उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता है और झूठी वाहवाही लूटने में भाजपा सरकार मदमस्त है।
ये भी पढ़ें- Betul Politics : भैंसदेही विधानसभा में जयस के दखल से भाजपा-कांग्रेस में बेचैनी, मिशन-2023 में लग सकता है ब्रेक, कारण जिपं सदस्य धुर्वे की बड़ी सक्रियता
मध्यप्रदेश में महिला एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है मध्य प्रदेश बलात्कार में नंबर 1 प्रदेश बन गया है कुछ दिनों पूर्व ही बैतूल जिले में भाजपा नेता द्वारा शर्मसार करने वाली दरिंदगी की घटना एक बेटी के साथ कुकृत्य करने का मामला भी सामने आया है। यह इनका चाल चरित्र और चेहरा है! मध्यप्रदेश में पढ़े लिखे नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं चारों ओर जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है।
आमला के भाजपाईयों के शासन काल में आमला से बेसमेट किचन चला गया, लोको शेड चला गया। 600 मेगावाट की नई विद्युत इकाई भी नही लग पाई। न ही कोई खदान खुल पाई है। मुख्यमंत्री की घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं साबित हुई। सारणी के व्यापारियों ने सरेआम भाजपा विधायक पर नगर पालिका चुनाव के दौरान विरोध किया और सारनी को उजाडऩे वाले जनता के हितैषी बनकर प्रेस वार्ता कर रहे है। किसी अच्छे और सजग विधायक के लिए यह चुल्लू भर पानी में डूब मरने वाली बात है।
ताजा खबरें…
- Balaji Engineering College: बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन
- Betul Samachar: रामनवमी पर निकली एतिहासिक भव्य शोभायात्रा, जनप्रतिनिधि भजनों पर जम कर थिरके, झांकिया रहीं आकर्षण का केन्द्र
- Betul News: घर घर राम, घर घर सीता, कौशल्या हर माता, दशरथ हर पिता, नन्हे-मुन्ने बने राम और सीता
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 31 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Today Samachar: शासकीय सेवारत पुत्र को न्याय दिलाने वृद्ध माता-पिता ने घर त्यागा, 10 दिनों से भटक रहे सड़कों पर, शुक्रवार का दिन जिला पंचायत के हनुमान मंदिर पर बीता
- Betul Suicide News: भाई को कॉल कर बताई लोकेशन और कूद गया मालगाड़ी के सामने, आरपीएफ-पुलिस को दो बजे मिली सूचना फिर भी सुबह तक शव को नहीं लाया अस्पताल
- Betul Congress News: अडानी को बचाने पीएम ने लोकतंत्र का गला घोटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हेमंत ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर उठाए कई सवाल
- Betul Samachar: राजस्व विभाग की नाकामी: दो साल में भी तीन किमी मार्ग का नही कर पाया सीमांकन, बिना सीमांकन के ठेकदार बना रहा आड़ी–तिरछी सड़क
- 24 Kundiya Gayatri Mahayagya: गायत्री स्वावलम्बन सेवा साधना केंद्र का भूमिपूजन करने आएंगे डॉ चिन्मय पण्ड्या
- Betul News Eternal Religion: सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आना होगा: गावंडे
- Betul Samachar: कन्याओं के पैर पखारकर, भोजन कराकर किया रामोत्सव का समापन
- Betul Samachar: अमन खान होंगे महाराष्ट्र रत्न सम्मान से सम्मानित
- Central Railway Camp: सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का एक दिवसीय शिविर आज
- Bcom Final Year Exam: 750 विद्यार्थियों की रुकी हुई मार्कशीट एनएसयूआई के प्रयास से वितरित होना शुरू, 15 दिन पहले कर चुके हैं प्रदर्शन
- Rahul Gandhi: राहुल गांधी को डरो मत की हमदर्दी, चौक-चौराहों पर कांग्रेसियों के फ्लैक्स चर्चा का केंद्र बने
- Government Hospital Betul: एक करोड़ में तैयार होगी जिला अस्पताल में आईपीएच लैब, एक छत के नीचे सभी जांच की मिलेगी सहूलियत
- Green Vegetables Price: नींबू के दामों से छूटे पसीने, दस रुपए का एक सुनकर ही कतरा रहे ग्राहक, हरी सब्जियों के भी बढ़े दाम, आलू-प्याज से राहत
- Wheat MSP Price: 900 रुपए तक गिरे गेंहू के दाम, इतना मिल रहा समर्थन मूल्य, 1 अप्रैल से होगीं खरीदी
- MP Board: 5 वीं के विद्यार्थियों को थमा दिया 8 वीं का प्रश्र पत्र, जिला शिक्षा केन्द्र की लापरवाही उजागर, देरी से हुई परीक्षा
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 29 मार्च 2023
- MP Assembly Elections: आनलाइन सर्वे में खुद को श्रेष्ठ बताकर छुटभैयों की विधानसभा दावेदारी!
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 29 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Organ Donation News: बोथरा परिवार की पहल: जीवनदानी अग्रवाल परिवार को महर्षि दधिचि सम्मान देकर जाहिर की कृतज्ञता
- Betul Today News: आदर्श राष्ट्र की परिकल्पना भगवान श्रीराम के बिना अधूरी, गांव-गांव लगाए जा रहे भगवा ध्वज
- Betul News Anganwadi: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल रैली, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- Betul News Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर कन्याओं का किया पूजन
- Betul News Svaasthy Shivir : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 68 मरीजों को मिला लाभ
- Betul Samachar: शिवराज सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने निकाली रैली
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 28 मार्च 2023
- Ladli Bahna Yojana KYC: केवायसी का सर्वर बना लाड़ली बहना की राह का रोड़ा, अब तक 18 हजार आवेदन जमा
- Betul Samachar: नवरात्रि में ऑटो मोबाईल सेक्टर से बूम गायब, रजिस्ट्री भी सामान्य, बारिश की वजह से फसल कटाई में देरी ने छीनी बाजार की रौनक
- MP Congress: लांगड़े प्रदेश महासचिव बने, पहली बार बैतूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
- Betul Vishwa Hindu Parishad: विषम परिस्थिति में धर्म परिवर्तन नहीं करने वाले सम्मान के पात्र, खाडक़ुंड में रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न
- Betul Hanuman Janmotsav News: धूमधाम से निकलेगी हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समितियों की बैठक संपन्न
- Board Exam Betul: बोर्ड परीक्षा से गायब बच्चों को ढूंढने पहुंचे शिक्षक: कोई महुआ बीन रहा था तो कोई काट रहा था फसल, किसी को नींद से जगाकर परीक्षा दिलाई
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 28 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul News Ramotsav program: राम राज्य आज की आवश्यकता, विहिप का रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न
- Betul News Ambedkar Jayanti: बाबा साहब अंबेडकर जयंती कार्यक्रम पर की चर्चा