Betul News: (बैतूल)। क्षत्रीय लोणारी कुंबी समाज शिवाजी जयंती आज उत्साह के साथ मनाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में जिले भर से समाज के बंधु पहुंचेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश महस्की, जिला सचिव प्रवीण ठाकरे ने बताया कि शिवाजी जयंती पर सुबह 8 बजे जिला अस्पताल में अंकुरित आहार का वितरण किया जाएगा। इसके बाद छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक भवन मानस नगर से सुबह 9.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सुबह 11.30 बजे छत्रपति शिवाजी चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 11.30 बजे से छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम में मंचीय कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम में लावणी संगीत कार्यक्रम होगा। वहीं सेवा संगठन के अध्यक्ष शिवशंकर चढोकार के नेतृत्व में सुबह 9 बजे माल्यार्पण किया जाएगा।