
Betul News: (बैतूल)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवीजी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवारु, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश प्रभारी दिव्यांश गिरधर, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरीया की सहमति से युवा कांग्रेस सोशल मीडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु जैन की अनुशंसा पर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने बैतूल के युवा कांग्रेस जिला संयोजक सुमीत रमेश गुगनानी को युवक कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इनकी निुयक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्येकर्ताओ, इष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।