Betul News: (बैतूल)। झल्लार निवासी पत्रकार अलकेश साहू ने गुरुवार को अपनी बेटी विधांशी का पांचवा जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया। पर्यावरण संरक्षण की सीख देते हुए बेटी के हाथों पौधारोपण करवाया। उन्होंने कहा कि बेटिया घर का गौरव होती हैं। हमें उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान करने चाहिए, तभी समाज का सही मायनों में विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। आज पेड़ पौधों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हमें आगे आकर पौधरोपण करने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को भी पौधारोपण के लिए जागरूक करना होगा। अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों व खुद के जन्मदिन पर पेड़ लगाए तो पर्यावरण में सुधार हो जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक पौधा़ अवश्य लगाएं तथा उनकी देखभाल करे।