
Betul News: आठनेर। क्षेत्र और जिला सहित पूरे देश की खुशहाली और समृद्धि की मनोकामना को लेकर सर्व मंगल पदयात्रा शुक्रवार को आठनेर नगर के बाजार चौक स्थित अम्बा मंदिर से निकाली गई। आठनेर से अम्बा माई दरबार धारुल तक चलने वाली पदयात्रा का शुभारंभ बाजार चौक के अम्बा मंदिर से महाआरती के साथ किया गया। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला सहित बडी संख्या मे जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हुए। बैतूल सहित आसपास के गांव से भी कोई संख्या में माता के भक्त पदयात्रा में मौजूद रहे। लगातार तीसरे वर्ष सर्व मंगल पदयात्रा निकाली गई ।यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया
Read Also: Sales tax raid in Betul: भोपाल से आई सेलटैक्स की टीम, किराना दुकान पर छापा, शाम तक होगी स्थिति स्पष्ट, व्यापारियों में हड़कम्प
मुस्लिम समाज द्वारा भी ध्वज पर माल्यार्पण कर यात्रा का स्वागत कर सर्व धर्म समभाव की मिसाल पेश की। बैडबाजे, डीजे के साथ निकली सर्व मंगल पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नगर भ्रमण के बाद पदयात्रा बरखेड होते हुए हिडली पहुचेगी। यहां पर विश्राम के बाद रविवार सुबह अम्बा माई दरबार धारुल 55 किलोमीटर की पदयात्रा पहुचेगी। यात्रा का समापन रविवार 25 दिसंबर को अम्बा दरबार धारुल में होगा। माता को चुनरी और ध्वज भेट करके सर्व मंगल की कामना की जायेगी।
Read Also: Betul District Hospital: जिला अस्पताल में मुंह दिखाई के बाद प्रसुताओं को कर रहे भर्ती, आईसीयू और पर्याप्त महिला चिकित्सक होने के बावजूद भोपाल रेफर का खेल जारी
मंगल पदयात्रा में भाजपा जिला मंत्री कृष्णा गायकी नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष गोवर्धन राने नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप,उपाध्यक्ष विनय जितपूरे ,मनोज जगताप कैलाश आजाद दुर्गेश आजाद सोपान जगताप योगेश जगताप, पिन्टू शिन्दे, अजय पोटफोडे, संजय सोनी,गोलू उमरे,भूषण जैन बैतूल से अतित पवार ,कैलाश धोटे सहित बड़ी संख्या में नागरिक ,भाजपा कार्यकर्ता,पार्षद और श्रद्धालु मौजूद रहे । मंगल पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओ के लिये जगह जगह कॉफी चाय स्वल्पाहार , नगरवासियों की ओर से व्ववस्था की.थी।
Latest News
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 28 मार्च 2023
- Ladli Bahna Yojana KYC: केवायसी का सर्वर बना लाड़ली बहना की राह का रोड़ा, अब तक 18 हजार आवेदन जमा
- Betul Samachar: नवरात्रि में ऑटो मोबाईल सेक्टर से बूम गायब, रजिस्ट्री भी सामान्य, बारिश की वजह से फसल कटाई में देरी ने छीनी बाजार की रौनक
- MP Congress: लांगड़े प्रदेश महासचिव बने, पहली बार बैतूल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
- Betul Vishwa Hindu Parishad: विषम परिस्थिति में धर्म परिवर्तन नहीं करने वाले सम्मान के पात्र, खाडक़ुंड में रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न
- Betul Hanuman Janmotsav News: धूमधाम से निकलेगी हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समितियों की बैठक संपन्न
- Board Exam Betul: बोर्ड परीक्षा से गायब बच्चों को ढूंढने पहुंचे शिक्षक: कोई महुआ बीन रहा था तो कोई काट रहा था फसल, किसी को नींद से जगाकर परीक्षा दिलाई
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 28 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul News Ramotsav program: राम राज्य आज की आवश्यकता, विहिप का रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न
- Betul News Ambedkar Jayanti: बाबा साहब अंबेडकर जयंती कार्यक्रम पर की चर्चा