
Betul News: बैतूल। रबी विपणन वर्ष 2023 एवं 2024 के लिए समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी करने 6 फरवरी से पंजीयन शुरू हो रहे है। पंजीयन कार्य 28 फरवरी तक चलेगा। गेहूं खरीदी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिला आपूर्ति कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी को लेकर जिले भर में कुल 78 केन्द्रों पर पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन 6 फरवरी से शुरू कर देंगे। किसानों को समय पर आकर पंजीयन कराने के लिए कहा है। जिन किसानों के पहले से ही पंजीयन पिछले वर्ष हुए थे उन्हें भी अपनी जानकारी आकर अपडेट करनी पड़ेगी। मार्च माह के अंत में गेहंू की खरीदी प्रारंभ होने की संभावना है।
किसानों को पंजीयन के लिए 50 रूपये देने होंगे। किसानों की समस्या को देखते हुए इस बार एसएमएस की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया है। पूर्व में किसानों को फसल बेचने के लिए मोबाईल एवं एसएमएस मिलता था। इसकी तारीख पर किसान उर्पाजन केन्द्र पर जाकर फसल बेचते थे इस बार व्यवस्था में सुधार किया है। एसएमएस की प्राप्ति की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। नई व्यवस्था में किसान फसल बेचने के लिए दिन समय और केन्द्र के साथ स्लाट का चयन भी स्वयं कर सकेंगे।
इस तरह से होगा पंजीयन
समर्थन मूल्य में गेहूं की उपज बेचने के लिए किसानों को पंजीयन कराना अनिवार्य रहेगा। किसान ऑनलाईन कियोस्क सेंटर, सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र, सायबर कैफे पर 50 रूपये की फीस देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, सहकारी समितियों व विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र एवं एमपी किसान एप पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन होंगे। रजिस्ट्रेशन के समय किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, मोबाईल नंबर सहित अन्य दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।
110 रूपये प्रति क्विंटल बढ़े दाम
इस वर्ष गेहंू का समर्थन मूल्य बढऩे से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने 2023 एवं 2024 में गेहूं का समर्थन मूल्य में 110 रूपये की बढ़ोत्तरी की है। इस वर्ष 2125 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीदी की जाएगी। जबकि पिछले वर्ष गेहंू 2015 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा गया था। जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसान समय रहते पंजीयन कराए ताकि कोई किसान पंजीयन से वंचित न रहे। गेहंू के दाम बढऩे के बाद इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा किसानों के अधिक पंजीयन होने की संभावना है।
इनका कहना…
समर्थन मूल्य में गेहूं की खरीदी के लिए जिले भर में 78 पंजीयन केन्द्र बनाए गए है। 6 फरवरी से पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कृष्णा टेकाम, सहायक आपूर्ति अधिकारी, बैतूल
ताजा खबरें…
- Georgette kurti design 2023 : जॉर्जेट कुर्ती के फैब्रिक से नहीं महसूस होगी उलझन, किसी भी इवेंट के लिए है बेस्ट ड्रेस का ऑप्शन
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 25 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Chaitra Navratri 2023 : नवरात्र का पांचवा दिन, ऐसे करें मां स्कंदमाता की पूजा, थाली में याद से रख लें…
- Sabudana Aloo Paratha Recipe : नवरात्रि व्रत में बनाएं साबूदाना के पराठे, सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखेगा
- Funny Jokes in Hindi : जिधर भी जाओ किस्से बीवी के हैं, कोई ला कर रो रहा है तो कोई लाने के लिए रो रहा है…पढ़े मजेदार जोक्स
- Intresting GK Question: वकील के बेटे का एक्सीडेंट हो गया, उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टर ने आते ही कहा ये तो मेरा बेटा है! बताओ कैसे?
- Inspirational Quotes : विद्या का अंतिम लक्ष्य चरित्र निर्माण होना चाहिए
- Sarni PowerHouse Scrap Kand : स्क्रैप कांड में पहले हुआ निलंबन, फिर तबादला, अभियंताओं में मचा हड़कंप, सुरक्षा अधिकारी से लेकर संबधित अभियंता तक सभी पर हुई तबादले की कार्रवाई
- Betul News: दूध देरी से लेकर आया तो बेचने वाले की कर दी पिटाई, थाने पहुंचा मामला इधर युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में खाना हो मीठा, तो बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा
- Intresting GK Question: जिंदा रहने पर दफना दिया जाता है और मर जाने पर निकाल दिया जाता है! बताओ क्या?
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 24 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Crime News: पति ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर की थी पत्नि की हत्या, हनुमानडोल के पास महिला का आरी से काटा था सिर
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 23 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Borewell News : जब तक प्रशासन नहीं आ जाता मैं यहीं बैठा हूं ! मैं तन्मय का पापा बोल रहा हूं, छावल के खेत में खुला पड़ा है बोर
- Betul Accident News : कार और ट्रक की भिड़ंत, 4 लोग घायल, खेड़ीसांवलीगढ़ के पास हुआ हादसा
- Inspirational Quotes : खाली दिमाग को खुला दिमाग बना देना ही शिक्षा का उदेश्य है।
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 22 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Funny Jokes in Hindi : संता कार धो रहा था! तभी पास से आंटी गुजरी और पूछा, कार धो रहे हो? संता का जवाब सुनकर नही रूकेगी हंसी
- Intresting GK Question: किस जंगली जानवर के शरीर में सबसे ज्यादा खून होता है?
- Vrat Special Aloo Tikki : नवरात्रि में उपवास के लिए बनाएं स्पेशल आलू टिक्की
- Satpuda Power Plant Update : कर्नाटका की कंपनी पॉवर प्लांट को रोज लगा रही थी लाखों का चूना, पुलिस ने पकड़ी गड़बड़ी, सीएचपी के अधिकारियों की अब ईओडब्ल्यू से कर रहे शिकायत
- Sarni Power Plant : कर्नाटका की कंपनी पॉवर प्लांट को रोज लगा रही थी लाखों का चूना, जांच हुई तो होगा बड़ा खुलासा
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 21 मार्च 2023
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 21 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Funny Jokes in Hindi : लड़का – देखो मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूँ! लड़की – क्या लाये हो?….पढ़ें मजेदार जोक्स
- Interesting Gk Question : 100 के नोट के छुट्टे करो, जिसमें 10 का नोट ना हो, और नोट सिर्फ 10 हो? बताओ कैसे करोगे!
- Betul Samachar: तहसीलदारों की सामूहिक हड़ताल, सरकारी वाहन भी छोड़ा, वाट्सऐप ग्रुप से बाहर हुए, ओलावृष्टि सहित कई काम बुरी तरह प्रभावित
- Today Betul Mandi Bhav : बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 20 मार्च 2023