स्वास्थ्य संचालनालय ने दिया आदेश, बैतूल में भी रह चुके है चर्चा में

Betul ki khabar: बैतूल। बैतूल के सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ रहने के दौरान चर्चा में रहे सहायक ग्रेड-3 यहां से स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में रहते हुए करोड़ों की अवैध वसूली, फिरौती वसूलने जैसे गंभीर आरोप से घिरे होने के बाद निलंबित हो चुके है। उनके खिलाफ आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत दलाली, वेंडरों से लेनदेन, निजी अस्पतालों का भयदोहन करने की शिकायत पर राज्य शासन के स्वास्थ्य उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने यह कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि श्री महाजन बैतूल में भी लंबे समय तक पदस्थ रहे और यहां भी कई शिकायतें आने के बाद उनका तबादला भोपाल कर दिया गया था, लेकिन राजधानी में पदस्थ रहने के बाद भी उन्होंने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया और निलंबित हो बैठे। पिछले पांच-छ: वर्षो से बैतूल में रहने वाला आशीष महाजन भोपाल स्वास्थ्य संचालनालय में पदस्थ है। उन्हें आयुष्मान भारत निरामयम योजना की जवाबदारी सौंपी गई थी। इस दौरान श्री महाजन की कई शिकायतें संचालनालय के अधिकारियों तक पहुंची। सूत्र बताते है कि लंबे समय भ्रष्ट लिपिक आशीष महाजन की शिकायतों की जांच की जा रही थी। कुछ दिन पहले ही इन शिकायतों की जांच पूरी होने के बाद उपसंचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
Read Also: Cold Attack: ठंड का अटैक, पारा 5.2 डिग्री पर पहुंचा, फसलों पर जमी ओस की बूंदे, शनिवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही
अपने आदेश में उपसंचालक ने कहा है कि आशीष महाजन द्वारा अपनी पदस्थापना की अवधि के दौरान दलाली, वेंडरों से लेनदेन, निजी अस्पताल का भयदोहन कर उनसे करोड़ों रूपये की वसूली, फिरौती वसूलने संबंधित अपराधों से संबंधित शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था। आशीष महाजन के विरूद्ध प्राप्त शिकायती पत्र में उल्लेखित बिंदुओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अपने पदीय दायित्वों में असक्षम साबित हुए।
उपसंचालक ने अपने आदेश में लिखा है कि इस प्रकार सहायक ग्रेड-3 आशीष महाजन द्वारा किया गया कृत्य मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन होने के साथ स्वयं को अनुशानात्मक का भागी बना लिया। श्री महाजन को उपरोक्त कदाचरण के लिए तत्काल से प्रभाव से निलंबित किया गया। इस दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्रीय संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाए भोपाल नियत किया गया है।
Read Also: चेन स्मोकिंग से लेकर नाखून चबाने तक इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स को है बुरी आदतें, सुष्मिता सेन की आदत जान हो जाएंगे हैरान!
बैतूल में भी विवादों से रहा नाता
सूत्र बताते है कि बैतूल के सीएमएचओ कार्यालय में आशीष महाजन लंबे समय तक पदस्थ रहे। यहां उनके पास जितने भी सीएमएचओ आए, सभी ने स्थापना सहित कई प्रमुख दायित्व उनको सौंपकर रखे थे। कई कर्मचारियों ने दबी जुबान से आशीष महाजन की विवादित कार्यप्रणाली से जनप्रतिनिधि और मीडिया को शिकायत की थी। सूत्र बताते है कि राजनैतिक रसूख के कारण हमेशा बचने वाले आशीष महाजन की बैतूल में अधिक शिकायत मिलने के बाद उनका तबादला भोपाल कर दिया गया था, लेकिन राजधानी में पदस्थ रहने के बाद वे एक कदम आगे निकले और करोड़ों की अवैध वसूली फिरौती के गंभीर आरोप में घिरे रहने के बाद आखिर उन पर निलंबन की गाज गिर गई है।
Latest News
- Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना को लेकर आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा, अंतिम तैयारी में लगा प्रशासन, नारी सम्मान के लिए कांग्रेस लगा रही दम, दावे आपत्तियों के बाद आज फाइलन हो सकती है सूची
- Today Betul Mandi Bhav: बैतूल कृषि उपज मंडी के भाव 31 मई 2023
- Betul College News: पेपर लीक कांड से जेएच कॉलेज की छवि धूमिल, सांझवीर की खबर का भोपाल से लेकर छिंदवाड़ा तक हड़कम्प, जिले के अधिकारियों से फीडबैक लिया, शाम को एसपी ने भेजी टीम
- Betul News : किस मैडम का विवाद स चोली- दामन का साथ? महंगी शराब के शौकीन उपयंत्री को आखिर हुआ पिलेरिया, इन साहब का ऑफिस आने का समय बनाएगा वर्ल्ड रिकार्ड…… पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम प्रशासनिक कोना में….
- वीडियो: दलाल और छात्र नेता कर रहे समय के पहले पेपर आउट, सांझवीर के लाईव स्टिंग में कैद हुआ पूरा मामला, कटघरे में कॉलेज प्रबंधन, 4 वीडियो में देखें पूरी असलियत……