Betul CM News : (बैतूल)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार सहित सतपुड़ा टाईगर रिजर्व की वादियों में दो दिन सुकुन से बिताएंगे। श्री चौहान हेलीकाप्टर से रविवार करीब 5 बजे बनापुरा हेलीपेड पर पहुंचे। इसके पहले ही नर्मदापुरम के कमिश्रर श्रीमन शुक्ल, आईजी इरशाद वली, बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस, एसपी सिद्धार्थ चौधरी, होशंगाबाद एसपी डॉ गुरकरन सिंह, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह, बैतूल एएसपी नीरज सोनी, शाहपुर एसडीएम अनिल सोनी, एसडीओपी एचएल शर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अमला यहां मौजूद है। दोपहर तक 3.30 बजे तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ, लेकिन उनका लगभग 5 बजे धपाड़ा आगमन तय है।
सुबह से ही अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में लगे है। धपाड़ा के निकट बनापुरा में एक हेलीपेड बनाया गया है। यहीं पर उनका उडऩखटोला उतरेंगा। मौसम खराब होने पर भौंरा में पूर्व में बनाया गया हेलीपेड को तैयार रखा है। दोनों ही हेलीपेड का काम शनिवार देर शाम तक चलते रहा। सुबह नर्मदापुरम और बैतूल के अधिकारियों ने हेलीपेड सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंगलवार सुबह होंगे भोपाल रवाना (Betul CM News)
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार और सोमवार चूरना की प्राकृतिक वादियों का पत्नि साधना सिंह और दोनों पुत्रों के साथ लूफ्त उठाएंगे। पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री यहां परिवार सहित आ चुके है। रविवार और सोमवार की रात मुख्यमंत्री धपाड़ा के रिसोर्ट में बिताएंगे। इसके लिए कमरे पूर्व में ही आरक्षित किए जा चुके है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जा चुकी है। जानकारी के अनुसार चूरना की प्राकृतिक वादियां मुख्यमंत्री को अधिक भांति है इसलिए वे यहां की खूबसूरती के कायल है, इसलिए सारी व्यवस्थाएं माकूल की जा रही है। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री परिवार सहित जंगल सफारी का भी आनंद लेंगे।