
Betul BJP News: बैतूल। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, यहां छोटा कार्यकर्ता बड़े पद पर जाता है। आज सभी को संकल्प लेना है कि इस वर्ष के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी पांचों सीटों पर पार्टी का परचम लहराकर प्रदेश में भाजपा की वापसी करवाना है। यह बात उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं। प्रदेश प्रभारी बीती रात पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल के महुपानी स्थित फार्म हाउस पर रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह मां ताप्ती के दर्शन करने मुलताई रवाना हुए थे।
इससे पहले निर्धारित समय से 3 घण्टा देरी से कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का कार्यकर्ताओं ने विजय भवन में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे की चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। सबसे पहले उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं से मंच से ही परिचय प्राप्त कर उत्साह का संचार किया। इसके बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि आप सभी भाजपा की रीढ़ है। अभी विधानसभा चुनाव को कुछ समय है, लेकिन सभी बूथ जीतने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रचार- प्रसार सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रत्येक वर्ग तक पहुचाने की आवश्यकता है।
Read Also: Free Plot Scheme In MP: बैतूल में गरीबों को मिलेंगे 600 वर्गफीट के प्लाट! जानें मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना की पूरी जानकारी
श्री राव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र में निरतंर प्रवास कर केंद्र और राज्य की योजनाओं का प्रचार करें। भाजपा की जनहितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं। इसके लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर जिले के सभु पांचों विधानसभा में जीत का संकल्प दिलवाया। उनके साथ मंच पंकज जोशी, जिला प्रभारी सुजीत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डर योगेश पण्डागरे मंच पर मौजूद थें।कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने किया।
आकांक्षी विधानसभा बूथ कार्यक्रम में भी पहुँचे
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भाजपा कार्यालय से वरद मैरिज लॉन भी पहुँचे। यहां उन्होंने विधानसभा बूथ सम्मेलन में शिरकत की। उन्होने यहां कहा कि आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर देश भरोसा कर रहा है, इसलिये सभी कार्यकर्ताओं को मोदीजी के सपने साकार करने विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में जिला प्रभारी, सांसद, मोर्चे के प्रभारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
Read Also: Viral Video: समुद्र में तैरती दिखी गुलाबी रंग की डॉल्फिन, इस रहस्यमयी नजारे को देखकर हर कोई हो गया हैरान
मुलताई पहुँचकर मां ताप्ती का लिया आशीर्वाद
सूर्यपुत्री माँ ताप्ती की नगरी मुलताई में भाजपा संगठन के राष्ट्रीय सचिव मध्यप्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व जिला पचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे जनपद अध्यक्ष श्रीमती नान्ही बाई डाहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर,सांसद प्रतिनिधि विजय शुक्ला, रमेश गवहाड़े, राजेश हिंग्वे, परसराम खाकरे, पार्षद महेंद्र जैन, पार्षद श्रीमती वर्षा गड़ेकर रोशन साबले सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण एवं बहुतायत संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। माँ ताप्ती की नगरी में ताप्ती मन्दिर एवं गायत्री मन्दिर में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया ।
Read Also: Bajre Ki Roti: सर्दियों में जरूर खाए बाजरे की रोटी, पोषक तत्वों से भरपूर है बाजरा, ठंड से भी मिलेगी राहत
Latest News
- Ramu Tekam Betul : रामू टेकाम का प्रदेश की राजनीति में बढ़ा कद, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 1 अप्रैल 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Samachar: कैलाश धोटे को कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष की कमान, विक्रम वैद्य के लगातार अस्वस्थ्य रहने से भाजपा ने सौंपी अस्थाई जिम्मेदारी
- CM Shivraj In Betul: मुख्यमंत्री के दौरे पर संशय के बादल! कुजबा का दौरा रद्द, जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ फिर किया पुलिस ग्राउंड का निरीक्षण
- Betul BJP: भाजपा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं रीति- नीति से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओ ने ली सदस्यता
- Akhand Hanuman Chalisa: जामसांवली के पूज्य श्री महाराज जी के सानिध्य में हो रहा 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ
- Betul Samachar: धरनारत कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर और डीपीओ को सौंपा ज्ञापन
- Betul Today News: श्रीमती ग्यारसी बाई गर्ग का निधन
- Betul Today News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बगलामुखी मंदिर में संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह, विशाल भंडारे के साथ नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ समापन
- Balaji Engineering College: बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन
- Betul Samachar: रामनवमी पर निकली एतिहासिक भव्य शोभायात्रा, जनप्रतिनिधि भजनों पर जम कर थिरके, झांकिया रहीं आकर्षण का केन्द्र
- Betul News: घर घर राम, घर घर सीता, कौशल्या हर माता, दशरथ हर पिता, नन्हे-मुन्ने बने राम और सीता
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 31 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Today Samachar: शासकीय सेवारत पुत्र को न्याय दिलाने वृद्ध माता-पिता ने घर त्यागा, 10 दिनों से भटक रहे सड़कों पर, शुक्रवार का दिन जिला पंचायत के हनुमान मंदिर पर बीता
- Betul Suicide News: भाई को कॉल कर बताई लोकेशन और कूद गया मालगाड़ी के सामने, आरपीएफ-पुलिस को दो बजे मिली सूचना फिर भी सुबह तक शव को नहीं लाया अस्पताल