
Bajre Ki Roti: ठंड के दिनों में हमारे शरीर को अंदर से गर्म रहना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि अगर हमारा शरीर अंदरूनी रूप से गर्म होगा तो हमे ठंड का अहसास थोड़ा कम ही होगा। ऐसे में हमें भोजन में बाजरे को शामिल करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि बाजरा कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन इत्यादि से भरपूर होता है, जिससे शरीर गर्म भी रहता है। साथ ही शरीर की कई परेशानियां भी दूर रहती हैं। बाजरे की रोटी खाने से शरीर को भरपूर रूप से सोडियम, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइट्रेड प्राप्त होता है। ठंड के दिनों में बाजरा खाने से आपके शरीर की कई समस्याओं दूर हो सकती है।
बाजरा मोटे अनाजों में से एक होता है और संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष 2023 को मोटे अनाजों का वर्ष भी घोषित किया है। चलिए जानते है बाजरे की रोटी खाने के फायदे के बारे में …
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
ठंड में इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर होने लगती है। अपनी कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप बाजरे से तैयार रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है।
Read Also: Muscle Pain: सर्दियों में मांसपेशियों का है दर्द तो इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

पाचन तंत्र बनेगा मजबूत
ठंड में बाजरे की रोटी (Bajre Ki Roti) खाने से आपका पाचन दुरुस्त होता है। दरअसल, बाजरे में फाइबर की अधिकता होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं तो अपने आहार में बाजरे की रोटी जरूर शामिल करें। इससे आपको पेट में दर्द, गैस, अपच जैसी परेशानी दूर हो सकती है।
Read Also: Liver Disease: आपकी इन आदतों से खराब हो सकता है लिवर, इन संकेतों की पहचान कर तुरंत लें डॉक्टर की सलाह
फायदेमंद है बाजरा, वजन होगा कम?
ठंड में खानपान काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से शरीर का वजन भी काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। ऐसे में बाजरा आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों में बाजरा की रोटी खाने (Bajre Ki Roti) से आपका वजन काफी कम हो सकता है। साथ ही यह डायबिटीज को भी कंट्रोल कर सकता है।
आयरन से भरपूर बाजरा
बाजरा आयरन से भरपूर रूप से होता है। अगर किसी कारण से एनीमिया की शिकायत है तो आप इससे बनी रोटी (Bajre Ki Roti) को अपने आहार में शामिल करें। यह आपके शरीर में खून की कमी को कुछ ही दिनों में दूर कर सकता है। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान बाजरे की रोटी काफी हेल्दी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई जानकारी सिर्फ आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Read Also: Sanp ka Video: खतरनाक सांप के साथ खिलौने की तरह खेल रहा था मासूम, तभी सांप ने कर दिया ऐसा, देखने वालों के उड़ गए होश
(Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी सिर्फ आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।हमारा उद्देश्य सिर्फ आप तक जानकारी पहुंचाना है।)
Latest News
- Balaji Engineering College: बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन
- Betul Samachar: रामनवमी पर निकली एतिहासिक भव्य शोभायात्रा, जनप्रतिनिधि भजनों पर जम कर थिरके, झांकिया रहीं आकर्षण का केन्द्र
- Betul News: घर घर राम, घर घर सीता, कौशल्या हर माता, दशरथ हर पिता, नन्हे-मुन्ने बने राम और सीता
- Indore Mandi Bhav Today| आज का इंदौर मंडी भाव 31 March 2023| इंदौर का मंडी भाव|
- Betul Today Samachar: शासकीय सेवारत पुत्र को न्याय दिलाने वृद्ध माता-पिता ने घर त्यागा, 10 दिनों से भटक रहे सड़कों पर, शुक्रवार का दिन जिला पंचायत के हनुमान मंदिर पर बीता
- Betul Suicide News: भाई को कॉल कर बताई लोकेशन और कूद गया मालगाड़ी के सामने, आरपीएफ-पुलिस को दो बजे मिली सूचना फिर भी सुबह तक शव को नहीं लाया अस्पताल
- Betul Congress News: अडानी को बचाने पीएम ने लोकतंत्र का गला घोटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हेमंत ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर उठाए कई सवाल
- Betul Samachar: राजस्व विभाग की नाकामी: दो साल में भी तीन किमी मार्ग का नही कर पाया सीमांकन, बिना सीमांकन के ठेकदार बना रहा आड़ी–तिरछी सड़क
- 24 Kundiya Gayatri Mahayagya: गायत्री स्वावलम्बन सेवा साधना केंद्र का भूमिपूजन करने आएंगे डॉ चिन्मय पण्ड्या
- Betul News Eternal Religion: सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आना होगा: गावंडे